फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A year later was not well leakage

एक साल बाद भी ठीक नहीं हुआ लीकेज

Thu, 05 Jan 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 05 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

उत्तरी हरिद्वार में हरिद्वार-ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर दो स्थानों पर पानी की लीकेज एक साल में ठीक नहीं हो पाई है। लीकेज से मुख्य सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है और लोगों को दूषित पानी भी पीना पड़ रहा है।


पीली कोठी व होटल सुगंधा के सामने सड़क पर मेन लाइन में पिछले साल दिसंबर से लीकेज की समस्या है। पेयजल की इन लाइनों को कुंभ 2010 में डाला गया था। लोगों की शिकायत पर पेयजल निगम ने कई बार इन दोनों लाइनों की लीकेज ठीक करने के कई बार सड़क पर गड्ढे तो खुदवाए लेकिन लीकेज एक साल बाद भी ठीक नहीं हुई है। पीली कोठी के सामने लीकेज ठीक करने के लिए एक हफ्ता पहले भी गड्ढा खोदा गया था। गड्ढा अभी भी खुदा हुआ है और यहां जानवर पानी पी रहे हैं। आश्रमों में दैनिक भंडारा जिमने वाले भिखारी व फक्कड़ साधु इसी गड्ढे के पानी में जूठे बर्तन धोते हैं।  पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता मोहम्मद मीसम ने बताया कि पिछले सप्ताह इन दोनों लीकेजों को ठीक  करने के लिए कह दिया गया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को संबंधित जेई जानकारी लेकर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed