फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A truck full of government rice was going from Rudrapur to Rishikesh

रुद्रपुर से ऋषिकेश जा रहा था सरकारी चावल से भरा ट्रक

Sun, 08 May 2022 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
A truck full of government rice was going from Rudrapur to Rishikesh
चावल ले जाते लोग । - फोटो : HARIDWAR
शनिवार की रात दस बजे चंडी पुल पर मैक्स और ट्रक की भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना के बाद चावलों से भरा ट्रक नीचे गिर गया था। रविवार की सुबह वहां गिरे चावलों को बटोरने के लिए आसपास के लोग टूट पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से भगाया और दूसरे ट्रक में चावल भराकर ऋषिकेश भिजवाया।
विज्ञापन

शनिवार की रात में चंडी घाट पुल पर ट्रक व मैक्स की भिड़ंत में के बाद ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ चंडी पुल से नीचे चंडी घाट पर गिर गया था। दुर्घटना में मैक्स सवार एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल हो गए थे। ट्रक में चावल भरे थे। यह चावल रुद्रपुर राइस मिल्स से ऋषिकेश सरकारी गोदाम पहुंचाया जा रहा था। चावल के बोरे भी फट गए थे। जिससे बोरों से निकलकर चावल जमीन पर फैल गया था। रात के समय तो किसी को चावल फैला होने की सूचना नहीं मिली थी। रविवार सुबह जब लोग घूमने निकले तो उन्होंने देखा कि ट्रक के पास फटे पड़े बोरों के पास चावल पड़ा हुआ है। आसपास के लोग बिखरे चावलों को बटोरने के लिए टूट पड़े। लोग चावलों को उठाकर अपने घरों में ले जाने लगे। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को भी दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चावल लूट रहे लोगों को मौके से दौड़ाया। बाद में दूसरा ट्रक लाकर चावल के बोरों को लादकर ऋषिकेश के सरकारी गोदाम में भेजा गया। हरिद्वार के सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर रेवाधर ने बताया कि सरकारी गल्ले की दुकानों पर राशन बांटने के लिए रुद्रपुर से लाया जा रहा था। जिसे ऋषिकेश के सरकारी गोदाम में पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed