फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A report was filed on the orders of the court regarding the theft in the businessman's house.

Haridwar News: कारोबारी के मकान में चोरी में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 06 Dec 2025 05:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
A report was filed on the orders of the court regarding the theft in the businessman's house.
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में मोटर्स गैराज संचालक के मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि कांवड़ यात्रा के दौरान परिवार सहित बाहर होने से चोरों ने कारोबारी के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली थी। किरायेदार के कमरे का ताला भी टूटा मिला।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पंकज अहलूवालिया निवासी कृष्णा नगर काॅलोनी कनखल ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 15 जुलाई को अपने दोनों बेटों पुलकित और प्रभूत्व के साथ बाहर गए हुए थे। 19 जुलाई की सुबह उनके कर्मचारी गुलफाम ने फोन किया तो सूचना मिली कि पीछे बने मकान के ताले टूटे हुए हैं। सूचना पर बेटा पुलकित और उसके दोस्त विनायक मौके पर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के ताले टूटे थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। किरायेदार राजू के कमरे का ताला टूटा मिला और उसके 22 हजार भी चोरी हो गए। आरोप है कि चोर मकान के चारों ओर की दीवार फांदकर अंदर घुसे। रात में अंदर से सोने का सेट, अंगूठियां, कड़े, चेन और करीब सात लाख चोरी कर लिए।
विज्ञापन


पंकज अहलूवालिया ने बताया कि चोरी वाले दिन की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है। 26 जुलाई को कनखल थाने में तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कई बार थाने जाकर भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। पुलिस कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed