{"_id":"579ba7454f1c1bc06121feae","slug":"a-murder-case-against-the-father-and-sons","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता और बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता और बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। गांव सराय में अपने ननिहाल में रह रहे लक्सर के युवक जितेंद्र की मौत के मामले में मामा ने गांव के ही अपने पड़ोसी और उसके तीन बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जितेंद्र की मौत डूबने से होनी बताई गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गांव सराय-एक्कड़ की सीमा पर रजवाहे में लक्सर के गांव शेरपुर के रहने वाले 23 वर्षीय जितेंद्र का शव मिला था। उसके शरीर पर खरोंच के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जितेंद्र की मौत की गुत्थी उलझ गई थी। बुधवार को मृतक के मामा नरेश के घर पर कोई कार्यक्रम था। इसी दौरान गांव के ही एक युवक अर्जुन ने परिवार की युवती से छेड़छाड़ कर दी थी। विरोध करने पर अर्जुन ने अपने भाईयों और पिता के संग मिलकर जितेंद्र के दूसरे मामा बनारसी का सिर फोड़ दिया था। पीड़ित पक्ष ने बुधवार देर रात ही घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी थी। इसी दौरान जितेंद्र लापता हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह जितेंद्र का शव रजवाहे में मिला। शुक्रवार सुबह मृतक के मामा ज्ञानचंद ने तहरीर देकर जगपाल, उसके बेटे अर्जुन, साहब सिंह और मनीष पर जितेंद्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से जितेंद्र की मौत होना सामने आया है।
विज्ञापन