{"_id":"69f9d9f2a1b85c35240672e1","slug":"a-liquor-distillery-was-operating-in-a-house-under-construction-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148408-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: निर्माणाधीन मकान में चल रही थी कच्ची शराब की भट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: निर्माणाधीन मकान में चल रही थी कच्ची शराब की भट्टी
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में भट्टी लगाकर तैयार की जा रही कच्ची शराब को पुलिस ने जब्त करते हुए मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दो फरार हो गए। आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि खालाटीरा गांव स्थित एक निर्माणाधीन मकान में अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार की जा रही है। सूचना मिलते ही एसओ अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। मौके से विकास निवासी घास मंडी ज्वालापुर हाल खालाटीरा को रंगेहाथ पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने रिश्तेदार कुलदीप और दीपक के साथ मिलकर लंबे समय से कच्ची शराब तैयार कर आसपास के गांवों में सप्लाई कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की दबिश से पहले दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके से पुलिस ने अवैध शराब बनाने की भट्टी, छह लीटर तैयार कच्ची शराब, करीब 200 लीटर लाहन समेत बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद किए। बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।