फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A grand procession was held to mark the annual celebration of the Bholagiri Ashram

Haridwar News: भोला गिरी आश्रम के वार्षिक उत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

Wed, 15 Apr 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 15 Apr 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
A grand procession was held to mark the annual celebration of the Bholagiri Ashram
- जगह-जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत, हरकी पैड़ी पर पूजा के बाद संपन्न हुआ आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। भोलागिरी आश्रम के 98वें वार्षिक उत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों और भव्य झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा भोलागिरी आश्रम से नगर कोतवाली होते हुए हरकी पैड़ी पहुंची। यहां पूजा अर्चना के बाद नगर भ्रमण करते हुए बिल्केश्वर मंदिर पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। भोलागिरी आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी तेजेसानंद ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति विश्व की सबसे महान है। सेवा और संस्कृति के केंद्र भोला गिरी आश्रम की परंपरांओं को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि संत महापुरुषों की ओर से स्थापित ज्ञान परंपरा के अनुसरण से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर स्वामी कार्तिक गिरी, स्वामी वासुदेवानंद, स्वामी ऋषि आनंद, अमित गिरी, स्वामी अभिनंदन गिरी, वीर गिरी, आचार्य दीपक नौटियाल, ऋषि शर्मा, शंकर बग्गा, रोहित गिरी, सत्यम शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed