फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A fire broke out in a restaurant due to leakage in a gas cylinder, goods burnt

Haridwar News: गैस सिलिंडर में लीकेज से रेस्टोरेंट में लगी आग, सामान जला

Sun, 15 Jun 2025 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a restaurant due to leakage in a gas cylinder, goods burnt
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली के सुभाष नगर इलाके में शनिवार दोपहर गैस सिलिंडर में लीकेज से एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। आग लगने से अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना शनिवार दोपहर की है। पीएसी के पास गली नंबर-3 सुभाषनगर स्थित जय बाबा केदारनाथ फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर से टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी कुंवर सिंह राणा, राहुल शर्मा, संदीप जोशी, महेश कुमार, पारुल पंवार ने आग पर काबू पाना शुरू किया। रेस्टोरेंट में रखा गैस सिलिंडर अचानक लीक हो गया था, जिससे आग ने तेजी से फैलकर विकराल रूप ले लिया। टीम ने धुएं के बीच आग पर काबू पाते हुए सिलिंडर को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि मौके पर मिले रेस्टोरेंट मालिक सुरेंद्र सैनी और कारीगर राजकुमार ने जानकारी दी कि सिलिंडर की पाइप से गैस का रिसाव हो रहा था, जिससे आग लगी। एफएसओ ने बताया कि आग से रेस्टोरेंट का टीवी, मोबाइल, फर्नीचर समेत अन्य सामान जल गया है। कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed