फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A farmer was defrauded of 10 lakh under the pretext of providing land.

Haridwar News: जमीन दिलाने के नाम पर किसान से 10 लाख की धोखाधड़ी

Thu, 11 Dec 2025 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 11 Dec 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
A farmer was defrauded of 10 lakh under the pretext of providing land.
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में जमीन खरीदने का झांसा देकर एक किसान से 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित पर पैसे वापस मांगने पर धमकियां देकर चुप रहने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पूर्वी नाथनगर निवासी रणधीर सिंह ने शिकायत में बताया कि उनकी जमीन ग्राम डुमनपुरी (तहसील लक्सर) में है, जहां वह दुकान और कमरे बनाकर खेती-बाड़ी देखते हैं। इसी दौरान रेखा देवी, सतीश भाटी और बंटी जमीन देखने पहुंचे और दावा किया कि वे इंजीनियरिंग कॉलेज व वृद्धाश्रम के लिए 100 बीघा जमीन खरीदना चाहते हैं। आरोप है कि तीनों ने 40 लाख रुपये का सौदा तय होने का हवाला देकर उन्हें साझेदारी में जमीन खरीदने का प्रलोभन दिया और इसी बहाने 10 लाख रुपये ले लिए। न तो कोई रजिस्ट्री हुई और न ही खरीद प्रक्रिया आगे बढ़ी। पैसे मांगने पर आरोपी मुकर गए और धमकी देने लगे। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed