{"_id":"67894c62f3ce87b0e20d9622","slug":"a-car-parked-outside-the-workshop-burnt-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-127816-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: वर्कशॉप के बाहर खड़ी एक कार जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: वर्कशॉप के बाहर खड़ी एक कार जली
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक वर्कशॉप के बाहर खड़ी कार में देर रात आग लग गई। कुछ ही देर में कार जल गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
पुलिस के अनुसार, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास द्वारिका विहार काॅलोनी से राव आदिल की मोटर वर्कशॉप है। वर्कशॉप के बाहर काफी समय से एक कार खड़ी हुई थी। बुधवार देर रात अचानक इस कार में आग लग गई। आसपास के लोगों ने पुलिस व अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी।
अग्निशमन विभाग के लीड फायरमैन कुंवर सिंह राणा, राहुल शर्मा, संदीप जोशी, नीरज राणा,दीपाली वर्मा, पारुल पंवार व पुलिस टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि आग से कार पूरी तरह जल गई है। आग लगने का कारण सामने नहीं आ पाया है। इसकी जांच की जा रही है।