{"_id":"12-66739","slug":"Haridwar-66739-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर ने पुत्रों के साथ भाभी को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर ने पुत्रों के साथ भाभी को पीटा
Haridwar
Updated Sat, 13 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। रमजान में रोजे के दौरान ही देवर ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर भाभी को बेरहमी से पीट दिया। घर में घुसकर बहनों को भी पीटा गया। पीड़ित पक्ष ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को शिकायत की है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है।
पुलिस ने बताया कि हनीफा पत्नी वजीर निवासी सराय ज्वालापुर बृहस्पतिवार को अपनी बेटी सराना और पुत्रवधू गुशलन के साथ घर में रोजे की तैयारियां कर रही थी। तभी उसका देवर बशीर अपने पुत्रों नफीस और अतीक के साथ घर में आया और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव को आई उसकी बेटी और पुत्रवधू को भी पीटा गया। बशीर का पुत्र अपनी मां को बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। बाद में पीड़ित पक्ष ने ज्वालापुर पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। देर शाम कार्रवाई की तैयारी की जा रही थी।