{"_id":"12-64269","slug":"Haridwar-64269-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाट पर रहने वाले फक्कड़ की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाट पर रहने वाले फक्कड़ की हत्या
Haridwar
Updated Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। भूपतवाला क्षेत्र के अग्रसेन घाट पर पैसे के विवाद को लेकर फक्कड़ ने एक अन्य फक्कड़ की पत्थर से पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस ने दबिश भी दी। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक फक्कड़ बिजनौर का रहने वाला है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि 50 वर्षीय हरपाल सिंह (पुत्र नानक सिंह निवासी तिवारा, बटेया, बिजनौर) शनिवार रात अग्रसेन घाट पर हरियाणा से पहुंचे दो युवकों के साथ शराब पी रहा था। दो वर्ष से हरपाल अपनी बीबी और बच्चों से अलग हो कर घाटों पर फक्कड़ों की तरह रहता था। शनिवार रात शराब पीने के दौरान एक और फक्कड़ इनके बीच पहुंच गया। बाद में पहुंचे फक्कड़ के पास कुछ नगदी भी थी। जिसे लेकर हरियाणा के दो युवकों और दूसरे फक्कड़ के बीच विवाद हो गया। विवाद होने पर दूसरे फक्कड़ के साथी मौके पर पहुंच गए। खुद को फंसता देख दोनों युवक मौके से भाग निकले। लेकिन, हरपाल को युवकों के साथ बैठा होने से फक्कड़ और उसके साथी भड़क गए। आरोप है कि पत्थर से पीट-पीट कर इन्होंने हरपाल की हत्या कर दी और फरार हो गया। रातभर घाट पर पड़े रहने के बाद सुबह मौके पर जुटे लोगों ने 108 सेवा से हरपाल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में हरिद्वार में रह रहे मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। सप्तऋषि चौकी प्रभारी दिलमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है।