{"_id":"12-63892","slug":"Haridwar-63892-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश रावत को घर में ही घेरने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश रावत को घर में ही घेरने की तैयारी
Haridwar
Updated Mon, 20 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। दिल्ली में बैठकर दून (राज्य सरकार) पर निशाना साधते रहे हरिद्वार सांसद एवं केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत को अब उनके घर (हरिद्वार) में ही घेरने की तैयारी चल रही है। कभी चिट्ठी बम तो कभी बयान बम से राज्य सरकार के लिए परेशानी खड़ी कर चुके रावत के घर में विरोधी लॉबी खड़ी हो चुकी है। निष्क्रिय पड़ी यह लॉबी अचानक सक्रिय हो गई है।
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और केंद्रीय मंत्री हरीश रावत के बीच तनातनी होती रही है। नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय योजनाओं के लिए जमीन न मिलने पर हरीश रावत ने राज्य सरकार को घेरा था। उन्होंने मुख्यमंत्री को खुली चिट्ठी लिखकर प्रदेश की राजनीति में घमासान मचा दिया था। कांग्रेस के एक खेमे ने तो निकाय चुनाव में हार का ठीकरा चिट्ठी बम पर ही फोड़ा था। अभी तक हर वाकये में हरीश रावत एक्शन लेते थे और प्रदेश सरकार डिफेंस के मूड में रहती थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल के बयान के बाद कांग्रेस नेताओं ने सीधे तौर पर हरीश पर हल्ला बोल दिया। हर बार हरीश रावत के बयान का जवाब देहरादून से आता था लेकिन इस बार हरीश रावत पर हमला हरिद्वार से बोला गया है। शहर में निष्क्रिय हरीश रावत विरोधी लॉबी ऊपर से हरी झंडी मिलने के बाद एकदम सक्रिय हो गई है। इस लॉबी की कमान प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष ब्रहमस्वरूप ब्रह्मचारी संभाल रहे हैं। लॉबी में कई ऐसे नाम हैं जो कुछ दिन पहले तक हरीश रावत की छाया बनकर साथ चलते थे। ब्रह्मचारी ने कुंजवाल के बयान के पीछे हरीश रावत के होने की बात कहकर खलबली मचा दी है। हरीश रावत अभी तक प्रदेश सरकार पर हरिद्वार की उपेक्षा का आरोप लगाते थे लेकिन अब जब उनके घर से ही विरोध की चिंगारी उठ रही तो रावत के लिए सरकार पर निशाना साधना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
कोट- 1
-हमने पार्टी हित की बात कही है। हर पार्टी के अंदर गिले-शिकवे होते हैं। लेकिन यह बातें पार्टी फोरम पर होती हैं। पार्टी को बदनाम करने वालों को अनुशासनहीनता के दायरे में लाया जाना चाहिए।
- ब्रहमस्वरूप ब्रह्मचारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष कांग्रेस।
कोट-2
- मंत्री जी अभी थाइलैंड के दौरे पर हैं। ताजा घटनाक्रम को लेकर उनसे बातें नहीं हो पाई हैं। वह 22 मई को लौटेंगे। उनकी ओर से अधिकृत बयान आने पर सूचित किया जाएगा।
- धर्मेंद्र प्रधान, प्रवक्ता सांसद हरीश रावत।