फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   भाजपा के बैनर-पोस्टरों में छाए नरेंद्र मोदी

भाजपा के बैनर-पोस्टरों में छाए नरेंद्र मोदी

Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
Haridwar
Haridwar Updated Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। देश की सियासत में चर्चाओं में बने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा निकाय चुनावों में भी बना हुआ है। भाजपा के बैनर, पोस्टरों में नितिन गडकरी और लालकृष्ण आडवाणी कहीं-कहीं नजर आ रहे हैं। जबकि मोदी पार्टी प्रत्याशी के हर बैनर पोस्टर में छाए हुए हैं।
विज्ञापन

अब निकाय चुनाव का रंग चढ़ने लगा है। कल तक शहर में झंडे बैनर, पोस्टर ढूंढने पड़ रहे थे लेकिन अब शहर इनसे पटने लगा है। कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य, मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और केंद्रीय मंत्री हरीश रावत की तस्वीरें मुख्य रुप से प्रत्याशियों के साथ चस्पा हैं। लगभग सभी प्रत्याशियों ने स्थानीय स्तर पर सांसद हरीश रावत को अपने बैनर, पोस्टर पर प्रमुखता से दिखाया है। उधर, भाजपा की बात करें तो तकरीबन हर बैनर-पोस्टर में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाई दे रहे हैं। कई बैनरों पर लालकृष्ण आडवाणी नहीं हैं तो कहीं नितिन गडकरी भी साफ हैं। लेकिन मोदी सबके पोस्टरों पर छाए हुए हैं। भाजपा मेयर पद प्रत्याशी के एक बड़े होर्डिंग में अटल बिहारी बाजपेयी, राजनाथ सिंह, भुवन चंद्र खंडूरी, तीरथ सिंह रावत, भगत सिंह कोश्यारी और रमेश पोखरियाल निशंक जैसे दिग्गजों की अपेक्षा नरेंद्र मोदी की तस्वीर का आकर सबसे बड़ा है। स्थानीय नेताओं में विधायक मदन कौशिक और रानीपुर विधायक आदेश चौहान भाजपा के पोस्टरों में जगह बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed