{"_id":"12-59577","slug":"Haridwar-59577-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को भाला मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को भाला मारकर किया घायल
Haridwar
Updated Sat, 02 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंगलौर। एक विधवा महिला को उसके रिश्तेदार ने भाला मारकर घायल कर दिया है। महिला ने उपचार कराने के बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। मंगलौर कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी विधवा महिला का अपने एक रिश्तेदार से विवाद चल रहा है। पुलिस ने बताया कि खेत में पॉपुलर आदि लगाने को लेकर शुक्रवार फिर से दोनों में विवाद हो गया। महिला का आरोप है कि रिश्तेदार ने उस पर भाले से हमला दिया। भाला उसके हाथ पर लगा। जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।