{"_id":"12-59574","slug":"Haridwar-59574-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की ट्रैक्टर ट्राली बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की ट्रैक्टर ट्राली बरामद, दो गिरफ्तार
Haridwar
Updated Sat, 02 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने चोरी की ट्रैक्टर ट्राली के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि खड़ंजा गांव निवासी पूर्व प्रधान सतपाल सैनी की डेढ़ माह पूर्व ट्राली चोरी हो गई थी। इस मामले में मुखबिर की सूचना पर वसीम निवासी खड़ंजा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद उसने ट्राली चोरी करने की बात कबूली। साथ ही बताया कि इस मामले में उसके साथ शमशेर निवासी गाधारोणा भी था। ट्राली उसी के पास है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी जहां से चोरी की ट्रैक्टर ट्राली बरामद हो गई। पुलिस ने शमशेर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।