फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   शिवालिक नगर में महिला से लूटी चेन!

शिवालिक नगर में महिला से लूटी चेन!

Fri, 18 Jan 2013 05:30 AM IST
Haridwar
Haridwar Updated Fri, 18 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। शिवालिक नगर क्षेत्र से एक महिला की चेन लूटे जाने की खबर से पुलिस के होश फाख्ता हो गए। घटना की सूचना फ्लैश होते ही नगर पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस घटना के पुख्ता होने पर दिनभर सवाल खड़ी करती रही। पुलिस की मानें तो ऐसी कोई घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

दोपहर करीब ढाई बजे शिवालिक नगर में शताब्दी अस्पताल के पास बाइक सवार दो युवकों ने महिला की चेन झपट ली। किसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना फ्लैश हुई तो रानीपुर पुलिस सहित ज्वालापुर, कनखल और हरिद्वार पुलिस के होश फाख्ता हो गए। पुलिस सड़कों पर उतर आई। रानीपुर पुलिस से जब घटना के संबंध में पूछा गया तो पुलिस ने घटना से साफ इनकार कर दिया। जबकि एसएसपी के पीआरओ ने बताया कि चेन लूट नहीं, बल्कि मोबाइल झपटने की घटना प्रकाश में आई है। रानीपुर पुलिस दिनभर घटना पर परदा डालने में जुटी रही।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाल चंदन सिंह चौहान ने बताया कि शिवालिक नगर में चेन लूट की घटना सामने नहीं आई है। जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं लूट की पीड़ित महिला ने भी अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पिछले तीन दिनों से लगातार शिवालिक नगर क्षेत्र में चेन स्नैचिंग और लूट की वारदात हो रही हैं। इसको देखते हुए पुिलस इस घटना को छिपाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed