{"_id":"12-55755","slug":"Haridwar-55755-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम के पेड़ काटने के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम के पेड़ काटने के मामले में मुकदमा दर्ज
Haridwar
Updated Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। पांच पेड़ काटने की परमिशन की आड़ में आम के 25 पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को झबरेड़ा की ओर जा रही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सोनिका ने पनियाला गांव के निकट आम के पेड़ों से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी थी। मामले की जांच करने पर पाया था कि लकड़ी माफिया ने पांच पेड़ की अनुमति में करीब 25 आम के फलदार पेड़ काट लिए हैं। परमिशन की आड़ में करीब पांच गुना अधिक पेड़ काटने पर जेएम ने पेड़ों से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को वन विभाग के अधिकारियोें को सौंप दी थी, साथ ही वन विभाग को आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को वन विभाग की ओर से आम के फलदार पेड़ काटने के मामले में राजेंद्र सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। वन विभाग के एसडीओ एसपी सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पेड़ काटने में और कितने लोग शामिल थे, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन