फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   बच्चों की जान से खिलवाड़ पड़ेगा भारी

बच्चों की जान से खिलवाड़ पड़ेगा भारी

Sat, 04 Aug 2012 12:00 PM IST
Haridwar
Haridwar Updated Sat, 04 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुड़की। बच्चों की जान से खिलवाड़ करने वाले स्कूली वाहन चालकों पर अब पुलिस का शिकंजा कस गया है। शनिवार से स्कूलों में लगे कंडम वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू होगा। पुलिस की ओर से तैयारी कर ली गई है। पुलिस ने रक्षाबंधन की छुट्टी के चलते अभियान स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न स्कूलों में कंडम वाहनाें से बच्चाें को लाया और ले जाया जा रहा है। स्कूली वैन संचालक मानकों की अनदेखी कर बच्चाें की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। ‘अमर उजाला’ ने हाल ही में इस मामले को जोर-शोर से उठाया था। जिसके बाद पुलिस महकमे ने इस मामले की सुध लेते हुए स्कूली वैनों की चेकिंग का अभियान चलाया था। जिन स्कूली वैनों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे थे, उन्हें दूसरे वाहनों से घर भेजा गया था। साथ ही स्कूली वैन के संचालकाें को कंडम वाहन स्कूल से हटाने और मानक अनुसार बच्चे वाहनों में बैठाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद रक्षाबंधन के चलते प्रशासन ने वैन संचालकों को तीन दिन का समय दिया था। रक्षाबंधन का त्यौहार निपटने के बाद अब पुलिस ने कंडम वाहनों की सीज करने का अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। शनिवार को पुलिसकर्मी शहर की सड़कों पर उतर स्कूली वाहनाें की चेकिंग कर मानकों की अनदेखी करने वाले संचालकाें पर शिकंजा कसेंगे। शनिवार से स्कूलों में लगे कंडम वाहन सीज किए जाएंगे।
विज्ञापन

सीओ कमलेश उपाध्याय ने अभियान को लेकर टीआई को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान से पहले स्कूली वैन के संचालकाें को इससे अवगत करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed