{"_id":"5cd1d167bdec22073561b00b","slug":"91557254503-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवेंचर के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, अब हरिद्वार में भी लीजिए पैरा मोटर फ्लाइंग का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवेंचर के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, अब हरिद्वार में भी लीजिए पैरा मोटर फ्लाइंग का मजा
Wed, 08 May 2019 10:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडवेंचर का शौक रखने वाले युवा अब हरिद्वार में भी साहसिक पर्यटन का लुत्फ उठा सकते हैं। हरिद्वार में मंगलवार को पैरा मोटर फ्लाइंग और पैरा ट्राइक प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत हो गई। युवा न केवल साहसिक गतिविधियां सीख सकेंगे बल्कि उनका आनंद भी उठा सकेंगे।
विज्ञापन
इस पैरा मोटर सेलिंग प्रशिक्षण एवं स्वैच्छिक उड़ान का सेंटर डीएवी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर के सामने नगर निगम की भूमि पर खोला गया है। इसका उद्घाटन नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के वीसी आलोक कुमार पांडेय ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
सेंटर के संचालक एवं पायलट हर्ष सचान ने बताया कि ट्रेनिंग स्कूल फ्लाइंग बाई माउंटेन में पैरा मोटर फ्लाइंग, पैरा ट्राइक की सुविधा होगी। सेंटर पर लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड धारक अप्पा साहेब दास भी प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के अलावा सैलानी भी स्वछंद हवाई उड़ान का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व सचिव उमाकांत पंवार ने कहा कि साहसिक खेलों का उद्देश्य, दृढ़ संकल्प, साहस और दृढ़ता की भावना को विकसित करना है। इनसे युवाओं में नेतृत्व गुणों का विकास होता है। इस मौके पर सिडकुल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग, पुलकित गर्ग, विकास गोयल, ललित सचदेवा, सुरेंद्र मेहता आदि मौजूद रहे।