{"_id":"5cb22321bdec2214023365a6","slug":"91555178273-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात आने से चंद घंटे पहले दुल्हन गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात आने से चंद घंटे पहले दुल्हन गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
बरात आने एक दिन पहले ही दुल्हन गायब हो गई। दुल्हन के परिजनों की शिकायत पर स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है। दुल्हन के गायब होने के पीछे तरह तरह की चर्चाएं होती रही।
मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है। क्षेत्र की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती का निकाह अपनी रिश्तेदारी में शनिवार को होना था। निकाह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। शुक्रवार की शाम दुल्हन क्षेत्र के ही पीठ बाजार में एक ब्यूटी पार्लर में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। कई घंटे बाद जब वह लौटकर नहीं आई तब परिजन का माथा ठनका। परिजन ब्यूटी पार्लर पहुंचे तो पता चला कि वह यहां से जा चुकी है। आसपास का पूरा इलाका खंगालने के बाद भी दुल्हन का अतापता नहीं चल सका। देर शाम ही परिजन स्थानीय पुलिस के पास पहुंच गए। इधर, शनिवार को रुड़की से बरात पहुंचनी थी लेकिन दुल्हन के परिजन ने जैसे तैसे दूल्हे पक्ष को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए बरात को आने से रोका। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि दुल्हन के गायब होने की शिकायत मिली है, उसकी तलाश कर रहे हैं। मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है। सीआईयू की मदद भी ले रहे हैं।