फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   आतंकवाद का खात्मा करने वाली पार्टी को दें वोट

आतंकवाद का खात्मा करने वाली पार्टी को दें वोट

Thu, 21 Feb 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
आतंकवाद का खात्मा करने वाली पार्टी को दें वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से गुरुकुल कांगड़ी विवि के पर्यावरण विभाग के सभागार में ‘उभरता भारत नई दिशाएं’ विषय पर संगोष्ठी में युवाओं को उभरते भारत को नई दिशा प्रदान करने वाला और देश की शक्ति बताया। साथ ही पुलवामा में सीआरपीएफ के शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिनेश भट्ट ने कहा कि उभरते भारत की नई आशा देश का युवा है। आतंकवाद सहित विभिन्न समस्याओं से युवा ही निजात दिला सकता है। युवाओं को आज सोच समझकर राष्ट्रहित में आतंकवाद का खात्मा करने वाले दल के साथ खड़े होकर दल के पक्ष में मतदान करने की आवश्यकता है। संगठन मंत्री योगेश विद्यार्थी ने कहा कि युवाओं को ज्ञान, शील और एकता पर चिंतन करते हुए ज्ञानवान, शीलवान और एकता का प्रतीक दिखाते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य चर्चित बालियान ने कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए भारत के साथ विश्वभर के 40 से अधिक देश खड़े हैं। इस दौरान जिला संयोजक आदित्य गौड़, प्रो. प्रकाश चंद्र जोशी, प्रदेश संस्कृत आयाम प्रमुख रितेश वशिष्ठ, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन पंत, तरुण चौहान, मोहित चौहान, छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल शर्मा, अक्षय सैनी, दीपेश सैनी, नेहा कौशिक, मानू वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed