फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   राज्य आंदोलनकारियों का सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर पर धरना प्रदर्शन

राज्य आंदोलनकारियों का सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर पर धरना प्रदर्शन

Sat, 09 Feb 2019 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारियों का सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर पर धरना प्रदर्शन
हरिद्वार। राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण कर सुविधाएं दिए जाने की मांग का लेकर चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने सरकार पर राज्य आंदोलनकारियों की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को धरना प्रदर्शन के दौरान समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे ने कहा कि पांच फरवरी को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि ने आंदोलनकारियों की सात सूत्री मांगों के संबंध में एक सप्ताह में निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार एक सप्ताह में निर्णय नहीं लेती है तो दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सावित्री नेगी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य प्राप्ति आंदोलन में अपना सब कुछ दांव पर लगाने वाले आंदोलनकारियों की मांगों की उपेक्षा की जा रही है। इस दौरान समूह ग की भर्तियों में उत्तराखंड के युवाओं को प्राथमिकता दिए जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत भी किया गया। इस मौके पर सतीश जैन, मंजू लोहानी, सरोज ममर्गाइं, मधु नौटियाल, मधु चौहान, दिनेश धीमान, रश्मि चमोली, राजेश शर्मा, सुशीला पांडे, विमला नौटियाल, सुखदेई राणा, मनोज गोस्वामी, एकादशी चमोली, डुग्गी देवी गुंसाई, राजेश्वरी सकलानी, कमल बडोला, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed