फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   शहरी विकास मंत्री ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं

शहरी विकास मंत्री ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं

Thu, 23 Aug 2018 11:05 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार आम आदमी के विकास के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। उन्होंने सरकार को आम नागरिकों के प्रति जवाबदेह बताया और कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार- प्रचार करने का आह्वान किया।

बृहस्पतिवार को को खन्ना नगर स्थित अपने कार्यालय पर शहरी विकास मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण कराया। इस दौरान लोगों ने कालोनियों में टूटी सड़कें ठीक कराने की मांग की। शहरी विकास मंत्री ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं जलभराव की समस्या के निराकरण पर भी अधिकारियों को समुचित कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बताया कि अमृत योजना के अंतर्गत इस दिशा में काफी काम किया जा रहा है। भगतनपुर आबितपुर ग्राम पंचायत के इब्राहिमपुर आए ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर बताया कि अलीपुर गांव में इकबालपुर शुगर मिल और उत्तम शुगर मिल के तोल केंद्र लगे थे, जो वर्तमान में नहीं लग रहे हैं। उन्होंने इब्राहिमपुर में अलग तोल केंद्र लगवाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में प्रधान मोहम्मद हारुद, नाथी राम, कुंवर पाल, प्रीतम सिंह, सुरेंद्र कुमार, कलीराम, कुंवर सिंह, सुरेंद्र पाल, करण सिंह, ताराचंद, सुलेमान, मदन सैनी, आशु सैनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed