फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   सरकार बनाने में महिलाओं का होता है विशेष योगदान: सुनीता रावत

सरकार बनाने में महिलाओं का होता है विशेष योगदान: सुनीता रावत

Thu, 23 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सरकार बनाने में महिलाओं का होता है विशेष योगदान: सुनीता रावत

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। महिला कांग्रेस की ओर से आयोजित सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सुनीता रावत ने कहा कि सरकार बनाने में महिलाओं का विशेष योगदान रहता है। ऐसे में महिलाओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वह सत्ता किन हाथों में सौंप रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओं को सर्वाधिक सम्मान दिया है।
बुधवार को यूथ हॉस्टल में महिला कांग्रेस की ओर से सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सुनीता रावत ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया। यही वजह है कि कई प्रदेशों में मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्री, विधायक, सांसद महिलाएं हैं। महिलाएं सरकार बनाने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए सबको मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है। बेटियां किसी भी प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। हाल में उत्तरकाशी की वारदात सबके सामने है। एआईसीसी के सदस्य डा. संजय पालीवाल ने स्वागत कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या कम होने को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडया पर पार्टी के लिए अनाप शनाप टिप्पणी लिख देते हैं, इससे पार्टी को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए मिलकर काम करने की जरूरत बताई। पीसीसी सदस्य ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरूप ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए एकता जरूरी है। संचालन करते हुए महानगर महिला अध्यक्ष विमला पांडेय ने कहा कि हर वार्ड में 55 महिलाओं की टीम बनाई जाएगी और भाजपा की कथनी और करनी का प्रचार किया जाएगा। महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने महिलाओं को जोड़ने को आह्वान किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष सविता सिंह, निशा शर्मा, वंदना गुप्ता, ऊषा शर्मा, विजय जोशी, कृष्णा पांडे, कमलेश मेहता, पूर्णिमा जैन, मालती प्रजापति, अनीता सक्सेना, आयुषी सक्सेना, आशा बिष्ट, वेद रानी, सत्यवादी करुणा शर्मा, अंजू द्विवेदी, सुभद्रा आर्या, शुभम अग्रवाल, विकास चौधरी, प्रदीप चौधरी, सुधा गुप्ता, राखी विश्वकर्मा, सारिका सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed