{"_id":"5b7db25742c792465d1d2895","slug":"91534964311-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशाबंदी, दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान और शिक्षा को देंगे बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशाबंदी, दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान और शिक्षा को देंगे बढ़ावा
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। गुर्जर समाज के अखिल भारतीय, प्रदेश और जिला स्तर के सभी संगठन को एक मंच पर लाने का काम किया जाएगा। राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना नशाबंदी, दहेज प्रथा के खिलाफ कार्य करेगी और शिक्षा को बढ़ावा देगी। यह घोषणा ज्वालापुर स्थित गुर्जर धर्मशाला में राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोनू गुर्जर मिरगपुर ने की। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा के स्तर को भी और अच्छा बनाया जाएगा।
गुर्जर धर्मशाला हरिद्वार ज्वालापुर में राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना की सभा हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोनू गुर्जर मिरगपुर ने कहा कि गुर्जर जाति का इतिहास साहस व पराक्रम भरा रहा है। अब समाज फिर से तरक्की कर रहा है। उन्होंने समाज के सभी संगठनों को एक मंच पर आकर उत्थान के लिए काम करना होगा, इसके लिए प्रयास जारी है। महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. सविता चौधरी ने कहा कि समाज को चरित्रवान बनाने के लिए शिक्षा की अलख जलानी होगी। प्रदेश अध्यक्ष सोनू गुर्जर टिकोला ने कहा कि युवा प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। प्रदेश प्रभारी ज्ञानदीप गुर्जर, प्रशांत चौधरी तीतरो, प्रवीण, सचिन प्रधान, ज्वालापुर अध्यक्ष अनुज गुर्जर, राजकुमार, दुष्यंत गुर्जर, मुकुल गुर्जर मुंडलाना, विक्की गुर्जर टिकोला, मनीष चौधरी एवं इस सभा के आयोजक चौधरी सुभाष गुर्जर आदि ने विचार रखे। संचालन राहुल बैंसला ने किया।
संगठन के प्रदेश की कार्यकारिणी गठित
राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तराखंड कार्यकारणी का गठन किया। प्रदेश अध्यक्ष सोनू गुर्जर टिकोला ने घोषणा की। इसमें चौधरी भवर सिंह गुर्जर को प्रदेश सलाकार, चौधरी सुभाष गुर्जर को प्रदेश महासचिव, चौधरी प्रशांत गुर्जर तीतरो को उपाध्यक्ष, मुकुल गुर्जर को सोशल मीडिया प्रभारी, संदीप गुर्जर को प्रदेश सचिव नियुक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जल्द ही जनपद स्तर पर विस्तार करेगी। इस मौके पर गौरव गुर्जर हरिद्वार, मुदित, संजय, शशिप्रभा, पवन, संजय, पंकज, कुशल, सतवीर, रहतू, भोपाल, अनुज, सचिन, सोनू आदि शामिल हुए।