{"_id":"5af1ec084f1c1b85028b8c30","slug":"91525804040-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार रुपये दिलाने को एजेंट कार्यालय पर दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार रुपये दिलाने को एजेंट कार्यालय पर दी दबिश
Updated Tue, 08 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार।
हैदराबाद के परिवार से बुकिंग के नाम पर लिए गए 50 हजार रुपये को दिलाने को लेकर जिला पर्यटन अधिकारी ट्रेवल एजेंट के कार्यालय पर पहुंचे, लेकिन वह पहले ही भाग निकला।
हैदराबाद के सीताफल मंडी सिकंदराबाद निवासी के नरसिंह ने जिला पर्यटन अधिकारी से शिकायत करते हुए बताया है कि कुछ समय पूर्व उसने हरिद्वार के भारतमातापुरम भूपतवाला स्थित ट्रेवल एजेंसी स्वीटी एंड कंपनी टूर एंड ट्रेवल के संचालक कोमल चौधरी से चारधाम यात्रा को बुकिंग की। बुकिंग के दौरान उनसे 50 हजार रुपये बैंक खाते में जमा करा लिए। चारधाम यात्रा की बस एक लाख 30 हजार रुपये में बुक की थी। यात्रा के लिए परिवार एवं अन्य लोगों के साथ हरिद्वार पहुंचे तो एजेंट ने बस का किराया एक लाख 60 हजार रुपये बता दिया। जिसका पीड़ित यात्री ने विरोध किया और एडवांस दिए गए 50 हजार वापस वापस मांगे। जिस पर बुक करने वाले व्यक्ति ने पैसे देने से मना कर दिया व यात्रा को बस भी नही दी। जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को उनके 50 हजार रुपये वापस दिलाने को पुलिस टीम के साथ ट्रेवल एजेंट के कार्यालय पर छापेमारी की, लेकिन वह पहले ही भाग निकला। उन्होंने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन