फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   कुलपति से वार्ता के बाद छात्रों का आंदोलन समाप्त

कुलपति से वार्ता के बाद छात्रों का आंदोलन समाप्त

Fri, 16 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कुलपति से वार्ता के बाद छात्रों का आंदोलन समाप्त
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय प्रशासन को आखिरकार छात्रों के आंदोलन के सामने झुकना पड़ा। विवि के कुलपति डा. सुरेंद्र कुमार ने छात्रों से वार्ता करते हुए छात्रों की सभी प्रमुख मांगों का पूरा करने का आश्वासन दिया है। जिस पर एबीवीपी के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन छात्रों ने समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गुरुकुल कांगड़ी विवि के छात्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के नेतृत्व में कुलपति कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां पर छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यलय प्रशासन और कुलसचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी है। आंदोलनकारी छात्रों को संबोधित करते हुए छात्र संघ उपाध्यक्ष गोविंद पंवार ने कहा की बीएससी रसायन विज्ञान के अधिकतर छात्रों को जानबूझकर फेल किया गया है, उनकी उत्तर पुस्तिकाएं पुन: निशुल्क जांची जानी चाहिए। साथ ही सभी छात्रों की पुन: सत्रीय मूल्यांकन परीक्षा कराई जानी चाहिए। एबीवीपी के विश्वविद्यालय प्रमुख लकी सिंह पुंडीर ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों पर फर्जी तरीके से मुकदमे दर्ज कराकर छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। लेकिन ात्रों का उत्पीड़न किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्रों के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस होने चाहिए। छात्र नेता राहुल चौधरी ने कहा कि कुलसचिव द्वारा किए जा रहे कार्य शक के दायरे में है। इससे में कुलसचिव विनोद कुमार शर्मा के कार्यों की जांच होनी चाहिए। कुलपति कार्यालय पर छात्र दो बजे तक प्रदर्शन करते रहे। इसी दौरान कुलपति डा. सुरेंद्र कुमार छात्रों के एक प्रतिनिधि मंडल से वार्ता करते हुए उनकी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सोमवार को कार्यालय आदेश जारी करने की बात कही। जिस पर छात्रों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। वार्ता के दौरान तहसीलदार सुनैना राणा, ज्वालापुर कोतवाली निरीक्षक अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान विभाग मीडिया प्रमुख शिव चौधरी, जिला संयोजक मोहित चौहान, सह-संयोजक तरुण चौहान, अंशुल चौधरी, आदित्य तोमर, अंशुल गुर्जर, विक्रांत बालियान, शेखर गुर्जर, हेमंत, मनीष मलिक, यतेंद्र, पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक चौहान, शुभम, रोहित पंवार, उज्ज्वल, अभिषेक धीमान, अभिषेक चौधरी, आदित्य पंवार, सुशील, विकास जोशी, गौरव जोशी, कुलदीप भट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed