फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   90 crore hawala scandal accused of killing

90 करोड़ के हवाला कांड के आरोपी की मौत

Wed, 22 Feb 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Wed, 22 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मध्यप्रदेश के कटनी के 90 करोड़ के हवाला कांड के आरोपी और दस हजार के इनामी संतोष गर्ग की ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में बीमारी से मौत हो गई। मध्यप्रदेश पुलिस के इनपुट पर हरकत में आई हरिद्वार पुलिस ने खड़खड़ी श्मशान घाट से उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी ने हवाला कांड के संबंध में कोई भी जानकारी होने से इंकार किया है।

मध्यप्रदेश के कटनी जिले के गांव कैलवारा थाना सिहोरा निवासी कोयला व्यापारी संतोष गर्ग पिछले वर्ष नोटबंदी के दौरान सुर्खियों में आए थे। कोयला व्यापारी के एक्सिस बैंक के खाते में 90 करोड़ की रकम जमा होने पर 22 दिसंबर को इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी। कोयला व्यापारी के फरार होने पर मध्यप्रदेश पुलिस ने उस पर दस हजार का इनाम घोषित कर दिया था। तब से वह फरार चल रहे इनामी संतोष गर्ग की तलाश में मध्यप्रदेश पुलिस जुटी हुई थी।     
विज्ञापन

 
मंगलवार को मध्यप्रदेश पुलिस ने हरिद्वार पुलिस से संपर्क साधा। जानकारी दी कि दस हजार के इनामी संतोष गर्ग की हरिद्वार में मौत हो गई है। सूचना पर हरिद्वार पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने शहर के निजी और सरकारी अस्पतालों को खंगाला, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद खड़खड़ी चौकी पुलिस अपने क्षेत्र के श्मशान घाट पर पहुंच गई। तब पता चला कि संतोष गर्ग नाम के एक व्यक्ति का शव दाह संस्कार के लिए लाया गया है। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर मोरचरी भेजा। मृतक की पत्नी पुष्पा गर्ग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

    
पुलिस पूछताछ में पुष्पा गर्ग ने बताया कि वे 13 फरवरी से हरिद्वार के सर्व दर्शन धाम, मुखिया गली में कमरा लेकर ठहरे हुए थे। कई दिन हरिद्वार ऋषिकेश का भ्रमण करते रहे। 17 फरवरी को उनके पति की अचानक तबियत खराब हो गई। वह उन्हें ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में ले गई, जहां मंगलवार तड़के तीन बजे मौत हो गई। पत्नी ने बताया कि मंगलवार शाम को वह पति का शव लेकर हरिद्वार पहुंची थी। एसपी सिटी परमेंद्र डोबाल ने बताया कि मृतक की पत्नी ने हवाला कांड के संबंध में कोई जानकारी होने से इंकार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मध्यप्रदेश पुलिस भी यहां पहुंच रही है।  
 
ऐसे चला मध्यप्रदेश पुलिस को पता      
दरअसल पति की मौत के बाद पत्नी पुष्पा गर्ग ने मध्यप्रदेश में अपने बेटे प्रदीप से संपर्क साधकर पिता के देहांत होने की सूचना दी। ये बात मध्यप्रदेश की लोकल मीडिया तक पहुंच गई। इसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस की नींद टूटी। मध्यप्रदेश पुलिस ने हरिद्वार पुलिस को इस बाबत जानकारी दी गई।

 पत्नी के पास केवल तीन हजार      
हरिद्वार पुलिस ने उस आश्रम का कमरा खंगाला जहां दंपति ठहरा हुआ था। कमरे से पुलिस को कुछ नहीं मिला। मृतक की पत्नी से केवल तीन हजार की रकम जरूर मिली। नब्बे करोड़ के हवाला कांड के आरोपी की पत्नी पर मुट्ठी भर रकम मिलने पर हरिद्वार पुलिस भी आश्चर्य में पड़ गई। इतनी रकम में आरोपी का अंतिम संस्कार होना भी मुश्किल था।
    
खुद लाई थी पति का शव   
 दस हजार के इनामी पति को अकेले अपने दम पर अस्पताल में लेकर गई और मौत के बाद शव को भी अकेले ही हरिद्वार लाई। बाकायदा, श्मशान घाट में शव रखवाया और अब बुधवार को खुद ही अंतिम संस्कार की रस्म अदा कर देती।    

दफन हो गया 90 करोड़ के हवाला कारोबार का राज      
आरोपी संतोष गर्ग की मौत के बाद नब्बे करोड़ के हवाला कारोबार का राज भी दफन हो गया। हालांकि, संतोष गर्ग की माली हालत को देखकर इतनी बड़ी रकम के हवाला कारोबार के बारे में यकीन नहीं होता। पर, तब से अब तक मध्यप्रदेश पुलिस से बचकर भागना भी कई सवाल खड़े करता है।


 हालांकि, हरिद्वार पुलिस का पूरे प्रकरण से कोई लेना नहीं है इसलिए स्थानीय पुलिस फुर्ती नहीं दिखा रही है। दिसंबर माह में हवाला कांड की परत उधड़ने के बाद से ही कोयला व्यापारी संतोष गर्ग गायब हो गया था। तब से उसे मध्यप्रदेश पुलिस तलाश रही थी। मध्यप्रदेश में उसके पैतृक घर को देखकर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि हवाला के इतने बड़े कारोबार का आशियाना भला ऐसा हो सकता है। एक बड़ा सवाल यह है कि यदि कोयला व्यापारी की माली हालत ठीक नहीं थी तो वो मध्यप्रदेश पुलिस बचकर क्यों भाग रहा था। इस सवाल को हरिद्वार पुलिस भी दिमाग मथती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed