फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   सड़कों को गड्ढ़ामुक्त कराने को कांग्रेसियों ने उठाई मांग

सड़कों को गड्ढ़ामुक्त कराने को कांग्रेसियों ने उठाई मांग

Sat, 09 Feb 2019 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
सड़कों को गड्ढ़ामुक्त कराने को कांग्रेसियों ने उठाई मांग
हरिद्वार। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल के कार्यकर्ताओं ने शहर की बदहाल सड़कों के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार से मांग उठाई कि शीघ्र ही शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करें। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि सड़कों की दशा नहीं सुधारी गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कनखल में ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शुभम अग्रवाल ने कहा कि शहर में शायद ही कोई सड़क या गली ऐसी बची हो जिसमें गड्ढे न हों। शहर में हाल में बनी सड़कें हल्की बारिश से उखड़ गई हैं। महानगर उपाध्यक्ष निशा शर्मा और हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि शहर विधायक अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभा रहे हैं। युवक शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने चेतावनी दी कि यदि शहर के प्रति विधायक का यही बर्ताव रहा और व्यवस्थाएं न सुधरी तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जतिन हांडा, पार्षद सचिन अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, गौरव शर्मा, दीपक टंडन, नकुल माहेश्वरी, वसीम सलमानी, विवेक चंचल, राजा तोमर, राजीव अरोड़ा, गजेंद्र जोशी, अखिलेश अग्रवाल, शिवम शर्मा, धनीराम शर्मा, दीपाली त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed