फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   बुकिंग के बाद अधिक रुपये मांगे तो वापस नहीं दिए 50 हजा

बुकिंग के बाद अधिक रुपये मांगे तो वापस नहीं दिए 50 हजा

Mon, 07 May 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बुकिंग के बाद अधिक रुपये मांगे तो वापस नहीं दिए 50 हजा

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
चारधाम यात्रा कराने के नाम पर बुकिंग होने के बाद हैदराबाद से आए यात्रियों से ट्रेवल्स एजेंट की ओर से तीस हजार रुपये अधिक की मांग करने और पैसे वापस नहीं करने का मामला प्रकाश में आया है। तय धनराशि से अधिक पैसे नहीं देने पर यात्रियों ने बुकिंग के समय दिए गए 50 हजार रुपये मांगे, लेकिन ट्रेवल एजेंट ने इससे इंकार कर दिया। यात्रियों ने इसकी शिकायत जिला पर्यटन अधिकारी और सीओ से की है। दोनों अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया हे।

हैदराबाद के सीताफल मंडी सिकंदराबाद निवासी के.नरसिंह पुत्र बलैय्या ने जिला पर्यटन अधिकारी को बताया है कि कुछ समय पहले उसने हरिद्वार स्थित ट्रेवल एजेंसी स्वीटी एंड कंपनी टूर एंड ट्रेवल भारत मातापुरम भूपतवाला के संचालक कोमल चौधरी से चारधाम यात्रा की बुकिंग की। बुकिंग के दौरान उनसे 50 हजार रुपये बैंक खाते में जमा करा लिए। उन्होंने 50 हजार रुपये एनईएफटी के माध्यम से जमा कराई। बुकिंग के अनुसार चारधाम यात्रा की बस एक लाख 30 हजार रुपये में बुक की थी। यात्रा के लिए परिवार एवं अन्य लोगों के साथ हरिद्वार पहुंचे तो एजेंट ने बस का किराया एक लाख 60 हजार रुपये बता दिया। यात्री ने विरोध कर एडवांस दिए 50 हजार वापस वापस मांगे, लेकिन एजेंट ने पैसे देने से मना कर दिया व यात्रा की गाड़ी भी नही दी। तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा की जानकारी के लिए शिवमूर्ति स्थित श्रीराम ट्रेवल पर आया। जानकारी लेते वक्त यात्री ने ट्रेवल व्यवसायी अजय कुमार को अपने साथ बीती घटना बताई। व्यवसायी अजय कुमार ने इसकी जानकारी ट्रेवल एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पालीवाल और महामंत्री सुमित श्रीकुंज आदि ने पीड़ित यात्रियों को जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान के पास ले गए। जहां पूरी घटना से अवगत कराकर ऐसे फर्जी एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर पीड़ित यात्री के रुपये दिलाने की मांग उठाई। जिला पर्यटन अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर अरविंद बॉबी, चंद्रकांत शर्मा, अवतार सिंह, अर्जुन सैनी, अंकित राणा, बंटी राणा, बंटी भाटिया, बबलू ठाकुर आदि व्यवसायी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed