{"_id":"5a734bf44f1c1ba4268b7ddd","slug":"81517505524-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल की तर्ज पर हरिद्वार प्रीमियम लीग दस फरवरी से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल की तर्ज पर हरिद्वार प्रीमियम लीग दस फरवरी से होगी शुरू
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उत्तराखंड क्रिकेट फाउंडेशन की ओर से यहां भल्ला क्रिकेट स्टेडियम में द्वितीय हरिद्वार प्रीमियम लीग-2018 का आयोजन दस फरवरी से होगा। लीग में आईपीएल की तर्ज पर आठ टीमें होंगी। रणजी ट्राफी खेल चुके कई खिलाड़ी भी टीमों में होंगे। विजेता टीम को 4.50 लाख रुपये एवं उप विजेता को 2.1 लाख रुपये मिलेंगे।
रानीपुर मोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता में डा. विशाल गर्ग ने बताया कि अब आईपीएल की तर्ज पर द्वितीय हरिद्वार प्रीमियम लीग का आयोजन किया जा रहा है। लीग में आठ टीमों के लिए प्रदेश के विभिन्न शहरों में ट्रायल कर टीमों का चयन किया जा चुका है। टीमों में 13 खिलाड़ी प्रदेश से होंगे तो दो खिलाड़ी अन्य प्रदेशों से होंगे। कैप्टन जावेद नदीम ने बताया कि प्रदेश में क्रिकेट एसोसिएशन को अनुमति नहीं मिलने तक खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर से 200 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। लीग के दौरान प्रत्येक खिलाड़ी को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। विजेता टीम को 4.50 लाख रुपये एवं उप विजेता को 2.1 लाख रुपये मिलेंगे। मैन ऑफ द सीरीज को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। बताया कि लीग के लिए स्पेशल पिच तैयार की गई है। आयोजन समिति में अजय शर्मा, प्रवेश भाटिया, तरुण शर्मा, अरविंद खनेजा, विजय शुक्ला, अजीत सिंह, संजय विश्वकर्मा, हाजी जलालुद्दीन, हिमांशु पालीवाल, राजेंद्र रावत, अनुराग कौशिक, संजीव चौधरी, कपिल हंस, वरुण मदान आदि शामिल है।
विज्ञापन