फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   75 people cycled in 7.5 km rally

7.5 किमी की रैली में 75 लोगों ने दौड़ाई साइकिल

Fri, 03 Jun 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
75 people cycled in 7.5 km rally
हरकी पैड़ी से भेल तक साइकिल रैली में भाग लेते युवा । - फोटो : HARIDWAR
विश्व साइकिल दिवस पर नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में 75वां आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को हरकी पैड़ी से गांधी उद्यान बीएचईएल तक साइकिल रैली निकाली गई। करीब 7.5 किलोमीटर की रैली में 75 साइकिल सवारों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल के ने साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया के सपने को साकार करने के लिए विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली निकाली गई।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी हिमांशु सिंह ने कहा कि पूरे भारत में 75 प्रतिष्ठित जगहों पर नेहरू युवा केंद्र ने शुक्रवार को साइकिल रैली निकाली। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. एसपी सिंह, जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य, रेड क्रास सोसाइटी सचिव डॉ. नरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचईसी के प्रतिभागी हुए रैली में शामिल
विश्व साइकिल दिवस पर हरकी पैड़ी से आयोजित साइकिल रैली में एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की एनएसएस यूनिट के स्वंयसेवियों ने रैली में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि संस्थान की एनएसएस इकाई के 75 स्वंयसेवियों ने रैली में प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed