{"_id":"5c704220bdec22736d6a2202","slug":"71550860832-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी हंसदेवाचार्य के निधन से संत समाज में शोक की लहर ..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी हंसदेवाचार्य के निधन से संत समाज में शोक की लहर ..
विज्ञापन
हरिद्वार। जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज के निधन से संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में संत उनके आश्रम जगन्नाथ धाम पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि दी। संतों ने हंसदेवाचार्य के निधन को धर्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज हिंदुओं के हृदय सम्राट और संत समाज के प्रेरणास्रोत थे। बाबा हठयोगी ने कहा कि स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज जीवन पर्यंत राष्ट्र और समाज की सेवा करते रहे। राम मंदिर निर्माण के लिए वह हमेशा सक्रिय रहे। निर्धन निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज आध्यात्मिक जगत के शिखर महापुरुष थे। उन्होंने अपने तप और विद्वता के माध्यम से समाज का मार्ग दर्शन किया।
श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के कोठारी महंत प्रेमदास महाराज, श्री पंचायती अखाड़ा निर्मला के मुखिया महंत कमलजीत, कोठारी महंत जसविंद्र सिंह, सचिव महंत बलवंत सिंह ने भी उनके निधन पर शोक जताया। श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि राम मंदिर के लिए उनका संघर्ष इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि, महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज, सतपाल ब्रह्मचारी, महामंडलेश्वर स्वामी श्याम सुंदरदास शास्त्री, महंत रामकिशनदास महाराज, महंत विनोद गिरी महाराज आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
------------------------
संत समाज को एकजुट करने में रही महत्वपूर्ण भूमिका
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज, आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर, स्वामी बालकानंद गिरि महाराज ने कहा कि प्रयागराज कुंभ मेले में स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज ने सभी संत महापुरुषों को एक मंच पर लाने का जो कार्य किया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। संत समाज को एकजुट करने में उनकी अहम भूमिका रहती थी। उन्होंने सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर एक नए रूप में प्रस्तुत किया। अपनी तप और विद्वता के माध्यम से उन्होंने समाज से कुरीतियों को मिटाकर सदैव एक नई दिशा प्रदान की।