{"_id":"5ab7e8c84f1c1bec3f8b4eb0","slug":"71522002120-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी आशीर्वाद के सहारे लगेगी नैया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी आशीर्वाद के सहारे लगेगी नैया पार
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार।
कुछ समय पहले ही होली मिलन समारोहों के नाम पर शहर के कई क्षेत्रों में भारी भीड़ जुटाकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने वाली भाजपा ने अब नगर निकाय चुनावों को देखते हुए एक बार फिर जोर आजमाइश शुरू कर दी है। इसके तहत शहर भर के करीब दस हजार बुजुर्गों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। आयोजन 28 मार्च को ऋषिकुल मैदान में होगा। इसे निकाय चुनावों की तैयारियों का रिहर्सल माना जा रहा है।
हरिद्वार नगर में जनता के बीच लगातार जुड़े रहने के लिए शहरी विकास मंत्री और नगर विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की ओर से साल में तीन मौकों पर मेगा आयोजन करने का प्रचलन पिछले कुछ सालों से किया जा रहा है। कई सालों से रक्षा बंधन पर रक्षा सूत्र समारोह, दीवाली मिलन और होली मिलन समारोहों का आयोजन पार्टी की ओर से बड़े पैमाने पर किए जा रहे हैं। इस साल होली मिलन समारोह रक्षा सूत्र समारोहों की तर्ज पर शहर में अलग-अलग पांच स्थानों पर किए गए। होली मिलन समारोहों को भी भाजपा की ओर से अप्रैल में होने वाले निकाय चुनावों से जोड़ कर देखा जा रहा था क्योंकि निकाय चुनावों में टिकट के सभी दावेदारों को इन आयोजनों में भारी भीड़ लाने का बाकायदा टारगेट दिया गया था। अब चुनावों के ऐन वक्त पर भाजपा एक बार फिर जनता से सीधे जुड़ाव करने जा रही है।
भाजपा की ओर से ऋषिकुल के मैदान पर 28 मार्च को होने वाले बुजुर्ग सम्मान समारोह में करीब दस हजार बुजुर्गों को सम्मानित करेगी। मेयर मनोज गर्ग के निर्देशन में आयोजन की तैयारी बड़े पैमाने पर चल रही है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग हमारे मार्गदर्शक हैं। इसलिए इस तरह आयोजन किए जाते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता चूंकि सभी से परिवार की तरह ज्यादा जुड़े हुए हैं इसलिए इस तरह के आयोजन कर लोगों के साथ जुड़ाव बनाए रखते हैं। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि इस तरह के आयोजन पार्टी पहले भी करती रही है। समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। राजनीतिक हल्कों में चर्चा है कि भाजपा बुजुर्गों के इस सम्मान के बहाने मिलने वाले राजनीतिक आशीर्वाद को चुनाव मे कैश करने की तैयारी में है।