{"_id":"6163020e8ebc3ea65c3adabb","slug":"70-thousand-blown-on-the-pretext-of-taking-a-room-on-rent-haridwar-news-drn3929770118","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए पर कमरा लेने के बहाने उड़ाए 70 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराए पर कमरा लेने के बहाने उड़ाए 70 हजार
विज्ञापन
साइबर ठगों ने किराये पर कमरा लेने का झांसा देकर कनखल के एक एमबीए पास युवक को ठगी का शिकार बना डाला। उसके खाते से 70 हजार रुपये उड़ा दिए।
कनखल थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि पुरुषोत्तम विहार कॉलोनी निवासी सौरभ गोयल के मोबाइल पर अंजान नंबर से एक कॉल आई थी। जिस पर बात की गई तो दूसरी तरफ से बताया गया कि वह किराये पर कमरा लेना चाहते हैं। सौरभ ने कमरे का किराया आदि बता दिया। एडवांस किराया जमा कराने का झांसा देकर ठग ने सौरभ गोयल से उनके बैंक खाते की जानकारी ले ली। इसके बाद खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
महिला से की छेड़खानी
कनखल की बैरागी कैंप बस्ती में एक युवक पर पड़ोसी की पत्नी के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। बैरागी कैंप निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी सामान लेने घर से बाहर जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी ने उसके साथ छेड़खानी की। कनखल थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। संवाद