{"_id":"5c533998bdec224e4507e6d8","slug":"61548958104-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों को भी बायोमैट्रिक हाजिरी से मिलेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों को भी बायोमैट्रिक हाजिरी से मिलेगा वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
नगर निगम प्रशासन बॉयोमीट्रिक हाजिरी को लेकर सख्त हो गया है। अब फील्ड कर्मचारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सफाई कर्मचारियों को भी अनिवार्य रूप से बायोमीट्रिक हाजिरी लगानी होगी। एक फरवरी से सफाई कर्मचारियों के लिए इसको अनिवार्य कर दिया गया।
अपर नगर आयुक्त नूपूर वर्मा ने बताया कि नगर निगम के सभी पटलों (विभाग) के प्रभारियों को एक फरवरी से बॉयोमीट्रिक हाजिरी लगवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। अपर नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि लेखा विभाग मार्च माह का वेतन तब ही बनाएगा जब उसके पास बॉयोमीट्रिक हाजिरी पहुंचेगी। अपर नगर आयुक्त के निर्देश के बाद वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश गुंज्याल ने भी सभी सफाई निरीक्षकों और सफाई हवलदारों को अपने अपने सर्किल में सफाई कर्मचारियों की बॉयोमीट्रिक हाजिरी लगवाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि जो कर्मचारी बॉयोमीट्रिक हाजिरी नहीं लगाएगा, उसका वेतन भुगतान नहीं हो पाएगा।
सर्किलों में कर वसूली को लगेंगे शिविर
हरिद्वार। संपत्ति कर की वसूली का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए नगर निगम का कर एवं राजस्व विभाग विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। वसूली के लिए फरवरी और मार्च में सर्किलों में विशेष शिविर लगाएगा। अपर नगर आयुक्त नुपूर वर्मा ने बताया कि संपत्ति कर वसूली की समीक्षा बैठक में विशेष शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि वसूली में सुधार और तेजी आई है। लेकिन लगभग सात करोड़ की वसूली का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए नगर निगम क्षेत्र में शिविर लगाकर वसूली करने का निर्देश कर एवं राजस्व अधीक्षकों को दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन भवन स्वामियों ने स्वकर निर्धारण का फार्म भरकर जमा नहीं कराया है। उन संपत्तियों का कर निर्धारण नगर निगम करेगा और वसूली के लिए नोटिस भेजेगा। जो नगर निगम के जो दुकानदार सर्किल रेट से किराया जमा नहीं करा रहे हैं उनसे भी वसूली की जानी है और नहीं देने वाले दुकानदार के विरुद्ध बेदखली की कार्रवाई भी की जा सकती है।