फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   फिर भारत आने के संकल्प के साथ लौटे पाकिस्तानी हिंदू

फिर भारत आने के संकल्प के साथ लौटे पाकिस्तानी हिंदू

Wed, 04 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
फिर भारत आने के संकल्प के साथ लौटे पाकिस्तानी हिंदू
हरिद्वार। दोबारा मां गंगा के तट पर पहुंचने के संकल्प के साथ पाकिस्तानी हिंदुओं का जत्था मंगलवार की देर शाम लौट गया। इस दौरान शदाणी दरबार के संतों ने उन्हें आशीर्वाद देकर विदा किया।
विज्ञापन

पाकिस्तानी हिंदुओं का मंगलवार को शहर में अंतिम दिन रहा, उन्होंने संत श्री युधिष्ठिर लाल महाराज के संग अमर शदाणी के संयोजन में हरिद्वार के विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए। लालमाता वैष्णों देवी मंदिर में मां वैष्णों, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती की गुफा में जाकर पिंडी स्वरूप में दर्शन कर पाकिस्तानी हिन्दू अभिभूत हो गये, राजेश मोटवानी, संगीता शदाणी, रामस्वरूप शदाणी आदि ने कहा कि जम्मू जाकर माता वैष्णों देवी के दर्शन करना हमारे लिए संभव नहीं था गुरूमहाराज की कृपा से हरिद्वार में ही माता वैष्णों देवी के दर्शन हो गये। लालमाता मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास ने पाकिस्तानी हिन्दुओं का स्वागत किया। भारत की एकता अखण्डता के प्रतिरूप भारत माता मंदिर में शदाणी दरबार के आदि गुरू और संस्थापक गुरूजनों की प्रतिमाओं का पाकिस्तानी हिन्दुओं ने दर्शन, पूजन, अर्चन किया। भारत माता मंदिर के श्री महंत ललितानंद गिरि मुख्य ट्रस्टी आईडी शर्मा शास्त्री ने पाकिस्तानी हिन्दुओं और उनके गुरूजनों का स्वागत किया। तुलसी मानस मंदिर के दर्शन करने के पश्चात कालीमाता मंदिर के परमाध्यक्ष स्वामी कैलाशानंद ब्रहमचारी के निमंत्रण पर बसों में सवार होकर पाकिस्तानी हिंदू श्रद्धालु दक्षिण काली मंदिर पहुंचे, जहां पर उन्होंने स्वामी कैलाशानन्द ब्रहमचारी के सानिध्य में गंगा पूजन किया तथा मां काली के दर्शन कर गुरू कामराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कनखल दक्ष मंदिर, मानव कल्याण आश्रम, गुरुद्वारा अमरदास, में जाकर पाकिस्तानी श्रद्धालुओं ने अपने देश की सुख समृद्धि के लिए अरदास की। इसके पश्चात सांयकाल रेल मार्ग से पाकिस्तानी हिंदुओं का दल देश के विभिन्न शहरों का भ्रमण करने के पश्चात पाकिस्तान वापसी के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed