फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   उद्योगपतियों ने कहा, %ग्रोथ ओरिएंटेड’ है पीएम मोदी का अंतिम बजट

उद्योगपतियों ने कहा, %ग्रोथ ओरिएंटेड’ है पीएम मोदी का अंतिम बजट

Thu, 01 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
उद्योगपतियों ने कहा, %ग्रोथ ओरिएंटेड’ है पीएम मोदी का अंतिम बजट

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मोदी सरकार की ओर से संसद में पेश बजट की उद्यमियों ने सराहना की है। सिडकुल के ज्यादातर उद्यमियों ने आमबजट को संतुलित बताया है। उनका मानना है कि यह ग्रोथ ओरिएंटेड बजट है। जिसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। हालांकि कुछ समय के लिए शेयर बाजार में उथल पुथल रहने के बाद में सब कुछ सामान्य हो जाएगा। बजट में उद्योग जगत के लिए की गई घोषणाओं से आर्थिक स्थिति में तेजी आने के साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंग। अमर उजाला से बातचीत में कुछ उद्यमियों ने बजट को लेकर कुछ ऐसे दी अपनी प्रतिक्रियाएं।
----------------------------------

केंद्र सरकार ने बेहद संतुलित बजट प्रस्तुत किया है। एमएसएमई के लिए टैक्स में छूट देना अच्छी पहल है। वेतनभोगी अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए आयकर में कुल वेतन में 40000 रुपये कटौती के बाद आयकर लगाने की घोषणा स्वागतयोग्य है। कुल मिलाकर सरकार को 10 नंबर में से 7.5 नंबर तो मिलना ही चाहिए।
विज्ञापन

-संदीप जैन, निदेशक एकम्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड हरिद्वार


बहुत ही अच्छा बजट है। उद्योगपतियों को राहत देते हुए कई कदम उठाए गए हैं। 250 करोड़ रुपये तक कारोबार करने वाली कंपनियों को कुल लाभ पर 30 प्रतिशत टैक्स घटाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया है जो अच्छा कदम है। पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यूसी जैन, निदेशक वेल्वलीन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज


उद्यमियों के लिए ठीक ठाक बजट है, लेकिन मध्यम वर्ग को कोई खास रियायत नही दी गई है। सरकार ने पूरा बजट गरीबों और किसानों पर फोकस किया है। टैक्स स्लैब बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन उसे न बढ़ाकर सरकार ने दूसरे तरीके से हल्की रियायत दी है। कुछ मिलाकर बजट विकासोन्मुखी है। आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

- करण मल्होत्रा, निदेशक महावीर राइस मिल


बजट में किए गए प्रावधानों से उद्योग जगत को फायदा होगा। हालांकि सरकार को कुछ और रियायतें देनी चाहिए थी। लेकिन राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए जो भी कदम उठाए गए हैं वे ठीक है। आने वाले समय में बेरोजगारों के लिए नौकरियां उपलब्ध होंगी। बजट में किए गए प्रावधानों से विदेशी पूंजी निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।
- अश्विनी जैन, निदेशक वैशाली फूड्स लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed