{"_id":"677c1acfca216ce577032559","slug":"60-teams-will-play-in-the-50th-national-junior-kabaddi-championship-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-127403-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 50वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में खेलेंगी 60 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 50वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में खेलेंगी 60 टीमें
विज्ञापन
हरिद्वार। 50वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप इस बार धर्मनगरी में आयोजित हो रही है। इसमें 27 राज्यों की 60 टीमें प्रतिभाग करेंगी। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष व 38वें राष्ट्रीय खेल के सीडीएम महेश जोशी ने चैंपियनशिप आयोजन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आठ से 11 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग की कुल 60 टीमें शामिल होंगी। भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम भी दोनों वर्ग में भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जिला प्रशासन व जनसहयोग के बिना लगभग एक हजार खिलाड़ियों और अधिकारियों के रहने, भोजन और ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था करना संभव नहीं है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विदर्भ की टीम हरिद्वार पहुंच गई है। सोमवार देर रात से टीमों का आना शुरू हो गया है। आठ जनवरी की सुबह तक सभी टीमें पहुंच जाएंगी। मंगलवार सात जनवरी को जिला कबड्डी संघ रेलवे-स्टेशन पर स्वागत कक्ष बना रहा है जहां खिलाड़ियों को सुविधा के साथ उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने में संयोजक नरेश चौहान, सचिव चेतन जोशी, उपाध्यक्ष मेजर सिंह, ॠषिपाल सिंह, पंकज राठी, नितिन राठी, दिनेश शर्मा, तुलसी चौहान व आदि निरंतर काम कर रहे हैं।