{"_id":"5c363791bdec2256c4553e30","slug":"51547057041-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से बैंकों, डाकघर, एलआईसी में काम ठप होने से बाजार सूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से बैंकों, डाकघर, एलआईसी में काम ठप होने से बाजार सूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन भी अधिकांश बैंकों, बीमा कंपनियों और डाकघरों में कामकाज नहीं हुआ। लगातार दूसरे दिन में बैंकों में कामकाज नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को बैंकों में लेनदेन नहीं होने और अधिकांश एटीएम खाली होने के कारण इसका असर बाजार पर भी दिखा।
ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। हड़ताल के दूसरे दिन संयुक्त ट्रेड यूनियंस समन्वय समिति के बैनर तले बैंकों, डाकघर, भारतीय जीवन बीमा निगम, बीएसएनएल के कर्मचारियों ने कामकाज नहीं किया। नौ बैंकों के कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतें हुई। पंजाब नेशनल बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, इलाहाबाद बैंक, सिंडिकेट, सेंट्रल बैंक, विध्यांचल बैंक, यूनियन बैंक, नैनीताल, पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखाओं में ताले पड़े रहे। बैंकों के बंद होने और एटीएम में कैश नहीं होने से लोग पैसों के लिए भटकते रहे।
अपनी मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन
उत्तरांचल बैंक इंपलाइज यूनियन के प्रदेश सचिव धीरज बिष्ट और जिला संयोजक राजकुमार सक्सेना के नेतृत्व में बैंक कर्मचारी ओबीसी की शाखा में एकत्र हुए। इस मौके पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव धीरज बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते कर्मचारियों को उत्पीड़न हो रहा है। कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है और सुविधाएं कम की जा रही हैं। श्रम विरोधी नीतियां लागू की जा रही हैं। इस मौके पर एनबी कपूर, राजीव लोचन, रणजीत सिंह, बालकिशन, हन्नी गुजराल, ऋषभ, मनीष, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ठप रहा पोस्ट आर्डर और टिकट बेचने का काम
डाकघर के कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने के कारण दूसरे दिन भी डाकघर में लेनदेन के साथ चिट्ठी वितरण, पोस्टल आर्डर, टिकट बिक्री का काम ठप रहा। सरकारी और पंजीकृत डाक के ढेर लग गए हैं। डाक विभाग के अनिल कुमार, हरीश तनेजा, सनव्वर, अजय कुमार, आशीष, सुरेश चंद, अभिलाषा, शालिनी, स्मिता, नुपूर, प्रदीप कुमार आदि ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ यह हड़ताल की गई।
बीमा कंपनियों के कार्यालयों में भी लटके ताले
भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालयों में भी कोई कामकाज नहीं हुआ। निगम के कर्मचारियों ने चंद्राचार्य चौक स्थित कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुंदर लाल कुकरेती, विशाल सैनी, राजकुमार सिंह, अनोखी लाल, संजय कुमार, सुरेंद्र लाल, राजीव सिंघल, दिनेश कुमार आदि शामिल हुए।