{"_id":"5b88214342c79246400ab742","slug":"51535648067-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्की ड्रा निकालने पर ग्रामीणों से ठगी लाखों की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्की ड्रा निकालने पर ग्रामीणों से ठगी लाखों की रकम
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पथरी। गांव मुस्तफाबाद, पदार्था में कुछ लोगों ने लक्की ड्रा के नाम पर ग्रामीणों से लाखों रुपये ठग लिए हैं। अब ग्रामीण ठगों की तलाश कर रहे हैं।
बताया जाता है कि कुछ लोगों ने लक्की ड्रा के नाम पर ग्रामीणों को बड़े-बड़े इनाम देने का लालच देकर उनसे रुपये ऐंठ लिए। जब ग्रामीणों को इनाम नहीं मिला तो उन्होंने रुपये लेने वालों को तलाश किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। बताया जाता है कि लक्की ड्रा के नाम पर मुस्तफाबाद, पदार्था, धनपुरा, फेरुपुर, कटापुर, चांदपुर, घिस्सूपुरा, बहादरपुर जट समेत कई गांवों के लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाया गया है। दूसरी ओर फेरुपुर चौकी प्रभारी नंदकिशोर ग्वाडी का कहना है कि तहरीर मिलने पर ग्रामीणों के साथ ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
श्मशान घाट निर्माण की उठाई मांग
पथरी। क्षेत्र के लोगों ने हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के विधायक से दो स्थानों पर विधायक निधि से श्मशान घाट निर्माण कराने की मांग की है। बीस गांवों के आसपास श्मशान घाट नहीं होने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए परेशानी उठानी पड़ती है।
बादशाहपुर, नसीरपुरकलां, बाण गंगा, रानीमाजरा, बिशनपुर कुंडी समेत कई ग्राम पंचायतों के बीस गांवों में श्मशान घाट नहीं है। जिससे लोगों को अंतिम संस्कार के लिए लंबी दूरी तय कर सुल्तानपुर के पंचेवली या कनखल श्मशान घाट पर जाना पड़ता है। सुशील सैनी, यशपाल, जयचंद, देशराम सैनी, ओमप्रकाश आदि ग्रामीणों ने विधायक स्वामी यतीश्वरानंद से विधायक निधि से पुरानी कुंडी के निकट गंगा एवं धारीवाला के निकट बाण गंगा के किनारे श्मशान घाट का निर्माण कराने की मांग की है।