फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   गांव बचाओ प्रदेश बचाओ यात्रा के तहत पहुंचे गांव-गांव

गांव बचाओ प्रदेश बचाओ यात्रा के तहत पहुंचे गांव-गांव

Tue, 15 May 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
गांव बचाओ प्रदेश बचाओ यात्रा के तहत पहुंचे गांव-गांव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोशनाबाद।
उत्तराखंड क्रांति दल ने गांव बचाओ प्रदेश बचाओ अभियान चलाते हुए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया। यात्रा रावली महदूद, रामधाम, रोशनाबाद, हेतमपुर, नवोदय कालोनी, आन्नेकी, औरंगाबाद, तेलीवाला, धनौरी, बहादराबाद, बौंगला, सीतापुर, ज्वालापुर में जटवाड़ा पुल पर समाप्त हुई।
मंगलवार को शिवालिकनगर स्थित कार्यालय से दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट, पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार, गढ़वाल मंडल के प्रभारी डीके पाल, जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत के नेतृत्व में गांव बचाओ अभियान यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के तहत गांव-गांव पहुंचकर लोगों से राज्य की स्थायी राजधानी की घोषणा, किसानों की कर्जमाफी, बेरोजगारी, स्थानीय युवाओं की उद्योगों में वरीयता, सस्ते राशन की पुन: आपूर्ति, मलिन बस्तियों का नियमितीकरण, बिजली- पानी के भारी करों से जनता को मुक्ति, शराबबंदी व महिलाओं पर मुकदमों की वापसी, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, राज्य की परिसंपत्तियों का स्थायी आवंटन, शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक, राज्य में अति दुर्बल चिकित्सा सुविधाओं की दयनीय अवस्था पर सुधार तथा अपराध पर लगाम और पर्यटन के लिए योजनाओं को लागू कराना आदि के मुद्दों पर वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार ने कहा कि राज्य के निर्माण के समय से ही भाजपा व कांग्रेस दिल्ली में बैठकर बारी-बारी से उत्तराखंड के संसाधनों का दोहन करते आए हैं। दोनों ही पार्टियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई न करने पर भीतरखाने सांठ-गांठ है। प्रदेश को अपने स्वाभाविक विकास के लिए प्रदेश के लोगों पर भरोसा करना होगा। उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर राज्य के निवासियों को अपनी तकदीर खुद ही तराशनी होगी। इस मौके पर अतुल गुसाईं, संजय चौहान एडवोकेट, दीपक गौनियाल, राजबहादुर, धर्मेंद्र कौशिक, सरिता पुरोहित, किरण, विनोद राय, डा. मनोज कुमार, शिशुपाल सिंह, उपदेश चौहान, सुमित अमोली, जयंती अमोली, सुरेंद्र उपाध्याय, पुनीत कंसल, विशाल चौधरी, वीरेंद्र कुमार पाल, एसके तोमर, काजल पुरी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed