{"_id":"578142d84f1c1b4b507fa0ef","slug":"50-women-distributed-symbolic-hip-and-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 महिलाओं को प्रतीकात्मक चूल्हे व सिलेंडर बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 महिलाओं को प्रतीकात्मक चूल्हे व सिलेंडर बांटे
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
गैस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र सरकार विकास की किरण घर-घर पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने लोगों से केंद्र की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
शनिवार को ज्वालापुर स्थित शुभारंभ बैंक्वेट हाल में निशंक ने केंद्र की ओर से उज्जवला योजना के तहत 50 पात्र महिलाओं को प्रतीकात्मक चूल्हे व गैस सिलेंडर बांटे। इस दौरान निशंक ने कहा कि योजना के तहत बीपीएल श्रेणी के पांच करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन व चूल्हे मुफ्त उपलब्ध कराए जाने हैं। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि दो साल के शासन ने केंद्र ने आम आदमी की समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता में लिया है। विधायक यतीश्वरानंद व आदेश चौहान ने कार्यकर्ताओं से केंद्र की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। मेयर मनोज गर्ग ने केंद्र को जनकल्याणकारी सरकार बताया। ज्वालापुर विधायक चंद्रशेखर भट्टेवाले ने कहा कि मोदी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कृत संकल्प है। इस दौरान इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके सिन्हा, रामनिवास चौधरी, भारत पेट्रोलियम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, सिद्धी विनायक गैस एजेंसी के संचालक नवनीत राणा, भक्त गैस एजेंसी के संचालक त्रिलोकी नाथ शर्मा, हरिद्वार गैस एजेंसी के संचालक गायत्री प्रसाद, अजय मनोचा, रामकुमार राणा आदि गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिरुद्ध भाटी ने किया। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीता चमोली, जिला महामंत्री अश्वनी चौहान, जयपाल सिंह, ओमप्रकाश जमदग्नि आदि इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों का चयन वर्ष 2011 की सामाजिक आर्थिक जनगणना के आधार पर किया गया है। लाभार्थियों को गैस चूल्हे और सिलेंडर पहले दिए जा चुके हैं। शनिवार को हुए कार्यक्रम में सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से चूल्हे व सिलेंडर दिए गए। कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से योजना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
प्रतिभाओं ने दिखाए हुनर
हरिद्वार। ताल एंटरटेनमेंट एंड परफॉर्मिंग आर्ट की ओर से शुक्रवार देर रात गीत गोविंद बैंक्वेट हॉल में देवभूमि आईडियल समारोह के तहत गीत संगीत से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरिद्वार की नृत्य प्रतिभाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
समारोह का शुभारंभ करते हुए विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रतिभाएं सिर्फ बड़े शहरों में ही नहीं है, बल्कि छोटे शहरों और देहात में भी छिपी हैं। उन्होंने आयोजकों को इस समारोह के लिए हरिद्वार का चयन करने पर साधुवाद दिया। समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने कहा कि हरिद्वार प्रतिभाओं से भरा पड़ा है। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी और तहसील अध्यक्ष डा. विशाल गर्ग ने कहा कि प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रोत्साहन की जरूरत होती है। उद्घोषक हेमंत पाठक के संचालन में कत्थक गुरु राजेंद्र पंवार, अर्चना तलेगांवकर और करुणा चौहान आदि के मार्गदर्शन में प्रतिभाओं ने जलवा बिखेरा। डीआईडी स्टार हंसवी टाक की प्रस्तुति पर खूब तालियां बजी। सुपर मोम में रनरअप रही दीपाश्री चटर्जी ने भी शानदार प्रस्तुति दी। संगीत प्रतियोगिता में अदिती दूबे, अक्शलीना व नैतिक ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। फैंसी ड्रेस में अनन्या, अवमुक्त रुहानी, गायन में विशाल, सागर व सोनिया ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप में इशिका, स्वाति, दीक्षा ने आइडियल का खिताब हासिल किया। इस दौरान हेमंत रावल, तपन चौधरी, निधी चौधरी, शिखा चौधरी, जैस्मीन, दिव्या शर्मा, निधि चावला, सुरभी, आयुष आदि मौजूद रहे।
वेंटिलेटर पर चल रही प्रदेश सरकार: निशंक
हरिद्वार। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रदेश सरकार वेंटिलेटर पर चल रही है। मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह हवाई घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं।
जगजीतपुर रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में निशंक ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। तीन घंटों तक चली बैठक में नेताओं ने केंद्र की उपलब्धियां गिनाईं। वक्ताओं ने आगामी चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि खनन माफिया ही प्रदेश की सरकार चला रहे है। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि बीते चार सालों में गरीबों को राशन तक नहीं मिला है। मेयर मनोज गर्ग ने सरकार पर नगर निगम की अपेक्षा का आरोप लगाया है। इस अवसर पर जिला प्रभारी अनिल गोयल, विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, चंद्रशेखर भट्टे वाले, सह मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश जमदग्नि, जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, डॉ. जयपाल चौहान, विकास तिवारी, नरेश शर्मा, अनिल अरोड़ा, राजीव भट्ट, राकेश शर्मा, रीता चमोली, हरजीत सिंह आदि शामिल रहे।
दो कांग्रेसी नेताओं को बताया जिम्मेदार
मेयर मनोज गर्ग ने अपने संबोधन में नगर निगम की खराब हालत का जिम्मेदारी दो कांग्रेसी नेताओं को ठहराया। उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि यूनियन के नाम पर कर्मचारियों द्वारा निगम में राजनीति की जा रही है। कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि निगम का विकास रोका जाए। लेकिन इसे सफल नहीं होने देंगे।