फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   47 candidates got less votes than NOTA

जिले में 47 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मिले वोट

Sun, 13 Mar 2022 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
47 candidates got less votes than NOTA
विधानसभा चुनावों के परिणाम जारी होने के बाद राज्य की नई सरकार के गठन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव में खास बात यह भी रही है कि जनपद की 11 सीटों पर ताल ठोकने वाले 110 उम्मीदवारों में से 47 प्रत्याशी ऐसे भी रहे हैं। जिन्हें नोटा (नन ऑफ द अबव) से भी कम वोट मिले हैं। ऐसे सबसे ज्यादा आठ हरिद्वार ग्रामीण तो सात प्रत्याशी रानीपुर विधानभा से हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार शहर सीट से सपा की सरिता अग्रवाल को 239 और निर्दलीय मो. आजम को125 मत मिले। जबकि यहां नोटा को 548 ने चुना। रानीपुर बीएचईएल में मार्क्ससिस्ट के रमेश चंद धीमान को 217, भाजजापा के इरफान अली को 187, सपा के ईशांत कुमार को 214, न्यायधर्म सभा के संदेश शर्मा को 146, निर्दलीय अजय कुमार को 164, निर्दलीय पंकज कुमार को 100, निर्दलीय मु. मुर्सलीन कुरैशी को 104 वोट मिले। जबकि 629 ने नोटा को चुना। हरिद्वार ग्रामीण में नाभाएपा के असलम को 318, यूकेडी के उपेंद्र सिंह मलिक को 216, एआईएमआईएम के जुल्फिकार अंसारी को 223, न्याय धर्मसभा के रूपेश कुमार को 169, राजपा (सत्य) की रेखा देवी को 225, सपा के साजिद अली को 167, निर्दलीय बलराम को 532, निर्दलीय मुबारक को 177 वोट पड़े। जबकि यहां नोटा को 778 लोगों ने चुना।
विज्ञापन

ज्वालापुर में लोजपा के गौतम को 206 और न्याय धर्म सभा के रविंद्र कुमार को 158 मत मिले। यहां नोटा का बटन 494 मतदाताओं ने दबाया। रुड़की में सपात के रोहित त्यागी को 178, निर्दलीय वैद्य टेक वल्लभ को 61, निर्दलीय श्रेष्ठता को 64 ही वोट मिले। लेकिन नोटा का 302 ने बटन दबाया। मंगलौर में निर्दलीय राजवीर सिंह 158, सतीश कुमार 155, राष्ट्रीय लोक दल के विजेंद्र सिंह 221, सपा के शरद पांडेय 77, निर्दलीय अनीक अहमद 67, उबैर्दुर रहमान 79 वोट ले पाए। जबकि यहां नोटा को 265 ने चुना। भगवानपुर में निर्दलीय प्रत्याशी शेर सिंह को 118 मत मिले। नोटा को 353 ने चुना। झबरेड़ा सीट पर सपा की कोमल को 310, रालोद के शलभ कुमार को 111, निर्दलीय प्रतिभा को 97, मेमपाल को 205, सुनील कुमार को 246, सुलोचना को 130 वोट मिले। जबकि 383 ने नोटा का बटन दबाया। लक्सर में सपा के डॉ. भगवान दास राठौर को 168, निर्दलीय धर्मराज को 184 और निर्दलीय मुर्सलीन को 95 वोट मिले। नोटा 298 ने चुना। पिरान कलियर में पीपाआई डेमोक्रेटिक के अजय कुमार 193, सपा के शहबान 188, न्यायधर्म सभा की शीला राय 149 शाहजहां को 159 वोट पड़े। 470 ने नोटा को चुना। खानपुर में सपा के दीदार सिंह को 259, निर्दलीय राजेश वालिया 266 वोट ले पाए। लेकिन नोटा को 544 ने चुना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed