{"_id":"5c436f54bdec22073e1b481f","slug":"41547923284-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानकुंभ में विशेष भूमिका निभाने पर डा. एसके बत्रा का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानकुंभ में विशेष भूमिका निभाने पर डा. एसके बत्रा का हुआ स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
पतंजलि योगपीठ में हुए ज्ञानकुंभ-2018 में संयोजक की भूमिका सफलतापूर्वक निभाने पर एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. सुनील कुमार बत्रा को उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दून विवि में सम्मानित किया। इस पर शिक्षक संघ एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
शनिवार को एसएमजेएन पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के डॉ. मनमोहन गुप्ता ने प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा का अभिनंदन करते हुए कहा कि समस्त कॉलेज परिवार को उनके नेतृत्व पर गर्व है। कॉलेज के पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनीत कुमार कुलश्रेष्ठ ने कहा कि जब भी डॉ. सुनील कुमार बत्रा को कोई भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है वे उस कार्य को बड़ी ही लग्न, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से उसका निवर्हन करते हैं जिसका प्रमाण ज्ञानकुंभ-2018 है। राजनीति विज्ञान विभाग के विनय थपलियाल, कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद्र पांडेय ने विचार रखे। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि ज्ञानकुंभ-2018 को चुनौतीपूर्ण कार्य के रूप में स्वीकार करते हुए मेहनत से कार्य कराया। जिसमें कॉलेज परिवार के साथ-साथ जिला प्रशासन का भी सहयोग मिला। उन्होंने विशेष तौर पर योगगुरू बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के साथ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिह रावत का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने किया। इस मौके पर डॉ. नरेश कुमार गर्ग, डॉ. तेजवीर सिंह तोमर, डॉ. जगदीश चंद्र आर्य, डॉ. नलिनी जैन, रिंकल गोयल, डॉ. किरण शर्मा, डॉ. अमिता श्रीवास्तव, डॉ. पूर्णिमा सुंदरीयाल, कविता छाबड़ा आदि मौजूद रहे।