फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   धर्मपाल के नेतृत्व में मजबूत होगी कांग्रेस

धर्मपाल के नेतृत्व में मजबूत होगी कांग्रेस

Fri, 10 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
धर्मपाल के नेतृत्व में मजबूत होगी कांग्रेस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनाए गए दलित नेता धर्मपाल सिंह के मनोनयन का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। कहा गया कि पूर्व में जिला पंचायत सदस्य समेत कई पदों पर रह चुके धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया है।

पिछले दिनों कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पद पर संजय अग्रवाल तथा हरिद्वार ग्रामीण के जिलाध्यक्ष पद पर धर्मपाल सिंह को मनोनीत किया गया। धर्मपाल के अध्यक्ष नामित करने पर कुछ नेता उनके विरोध में उतर आए थे। ऐसे नेता सोशल मीडिया पर इस बारे में बकायदा अभियान चलाए हुए हैं। इस बीच शुक्रवार को रेलवे फाटक ज्वालापुर के समीप कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता फुरकान अली के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने धर्मपाल सिंह के मनोनयन का स्वागत किया। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्णय को सही ठहराया। वक्ताओं ने कहा कि दलित नेता धर्मपाल सिंह को जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने सही निर्णय लिया है। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। फुरकान अली ने धर्मपाल सिंह के मनोनयन के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया। प्रांतीय नेता अरविंद गुर्जर ने कहा कि धर्मपाल सिंह के रूप में पार्टी ने जमीन से जुड़े कार्यकर्ता का सम्मान किया है। इससे कार्यकर्ताओं में जोश है और पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। बैठक में दीपक गुप्ता, दिलशाद अली, दिनेश पुंडीर, अरशद क ख्वाजा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed