फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   उद्योगों का राहत, अब होटलों पर कसेगा शिकंजा

उद्योगों का राहत, अब होटलों पर कसेगा शिकंजा

Sat, 19 May 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
उद्योगों का राहत, अब होटलों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
हरिद्वार।
366 औद्योगिक इकाइयों को तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुक्रवार को राहत दे दी। अब होटलों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निशाने पर जिले के ऐसे करीब 200 होटल हैं जिन्होंने बोर्ड से ली गई अनुमति का समय बीत जाने के बाद नवीनीकरण नहीं कराया है। मुख्यालय से आदेश मिलने पर अब इन होटलों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद बंदी की कार्रवाई करने की तैयारी है।
दो माह पहले केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों ने क्षेत्रीय अधिकारियों को साथ सर्वे कर हरिद्वार की 366 ऐसी औद्योगिक इकाइयों को चिह्नित किया था जो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानक पूरे नहीं कर रहे थे। इन सभी के बंदी के आदेश जारी कर दिए गए थे। इन फैक्ट्रियों के संचालकों ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री के आदेश पर उद्योगों को राहत देने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने शुक्रवार को सिडकुल में पंजीकरण और लोगिन जारी करने के लिए कैंप लगाया। इस शिविर में पंजीकरण कराने वाले फैक्ट्री मालिकों को बंदी की कार्रवाई से मुक्ति मिल गई है। इसके साथ ही बोर्ड ने हरिद्वार जिले के 200 होटलों पर नजरें तिरछी कर ली हैं।
विज्ञापन

बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पीके जोशी ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्यालय से शुक्रवार को आदेश मिले हैं जिनमें प्रदूषण नियंत्रण के मानकों को पूरा नहीं कर रहे होटलों पर बंदी की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ये सभी होटल ऐसे हें जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के मानकों के अनुरूप बोर्ड से अनुमति ले रखी थी और उस हिसाब से अपने यहां प्रदूषण नियंत्रण कर रहे थे लेकिन इन सबकी समयावधि अब समाप्त हो गई है। शनिवार से इन होटलों को चिह्नित कर कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर इनके खिलाफ भी बेंदी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
लाल श्रेणी पर कसेगा शिकंजा
हरिद्वार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला उद्योग केंद्र की ओर से उद्यमियों को राहत देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। पहले दिन 82 उद्यमियों ने अपने उद्योगों का पंजीकरण कराया। शिविर का उद्घाटन करते हुए रानीपुर क्षेत्र के विधायक आदेश चौहान ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने को कृतसंकल्प है। एक भी उद्योग को बंद नहीं होने दिया जाएगा। सिडकुल एंटरप्रेनर एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमेश कपूर, महासचिव विकास गर्ग, सुनील उपाध्याय आदि ने उद्योगों को राहत दिलाने में सहयोग के लिए विधायक आदेश चौहान का अभिनंदन किया। इस दौरान संजीव गुप्ता, पुनीत गोयल, सुलभ जैन, एएस ीाट्टी, साधुराम सैनी, आत्मा सिंह स्ैानी, जगत सिंह समेत बड़ी संख्या में उद्योगपति मौजूद रहे। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक अंजलि रावत नेगी ने जिला उद्योग केंद्र की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पीके जोशी ने बताया कि दो दिवसीय शिविर के पहले दिन 82 उद्योगेपतियों ने पंजीकरण कराया। ये सभी उद्योग हल्के उद्याोग हैं। उन्होंने बताया कि शिविर शनिवार को भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि लोगिन और पासवर्ड लेने वाले उद्योगों को फिलहाल बंदी से प्राथमिक राहत मिलने की उम्मीद है। इस बारे में रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी वहां से मिलने वाले आदेश के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि लाल श्रेणी में आने वाले गंभीर प्रवृत्ति के उद्योगों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed