फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   32 meritorious people got merit in state's merit

प्रदेश की मेरिट में 32 मेधावियों ने पाया मुकाम

Wed, 29 Jul 2020 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
32 meritorious people got merit in state's merit
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद खुशियां मनाते छात्र-छात्राएं । - फोटो : HARIDWAR
उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम में हरिद्वार के गुदड़ी के लाल छाए रहे। प्रदेश की मेरिट में 32 मेधावियों ने उपस्थिति दर्ज करा मेधा का लोहा मनवाया। हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर भेल के आकाश कुमार और इंटरमीडिएट में इसी स्कूल के आकाश प्रजापति व अर्पित ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में शामिल होकर जिले में टॉप किया है। हरिद्वार में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 44,435 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 33,224 उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में सफलता का प्रतिशत 73.52 और इंटरमीडिएट में 76.48 फीसदी रहा।
विज्ञापन

मई के अंतिम सप्ताह में जारी होने वाला परीक्षा परिणाम कोरोना के चलते इस बार जुुलाई लास्ट में बुधवार को घोषित हुआ। हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर भेल के मेधावी छात्र आकाश कुमार ने 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट में पांचवां और जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। 97 फीसदी अंकों के साथ भलस्वागाज, चुड़ियाला के शाहबान अली दूसरे और सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर के प्रद्युम्न कंडवाल 96.60 फीसदी अंक के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहे। हाईस्कूल की मेरिट में सरस्वती विद्या मंदिर के सात मेधावियों ने स्थान बनाया। पिछड़े क्षेत्र लालढांग के एलओपीजी स्कूल के सचिन सैनी ने मेरिट में आठवां स्थान प्राप्त कर साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर लिया तो कुछ भी संभव है। 12वीं की मेरिट में 15 मेधावियों ने स्थान बनाया।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर भेल के आकाश प्रजापति और अर्पित ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट में चौथा स्थान प्राप्त कर जिला टॉप किया। दूसरे स्थान पर लक्सर की प्राची राणा रही, उन्होंने 94.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। बहादराबाद कस्बे की फिजा ने 93.40 फीसदी अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने बताया कि हाईस्कूल में 25668 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें से 18871 उत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट में 18767 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें से 14353 उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed