{"_id":"5c6d9b7cbdec2232285b1574","slug":"31550687100-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ के शहीद जवान हेमराज की अस्थि गंगा में की प्रवाहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ के शहीद जवान हेमराज की अस्थि गंगा में की प्रवाहित
विज्ञापन
martyr hemraj meena
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान हेमराज मीणा की अस्थियों का विसर्जन हरकी पैड़ी स्थित अस्थि प्रवाह घाट पर विधि विधान से हुआ। अस्थि विसर्जन उनके बड़े बेटे अजय मीणा ने किया। तीर्थ पुरोहित नरेश प्रधान आदि ने अस्थि विसर्जन कराया।
बुधवार की सुबह नौ बजे राजस्थान के कोटा जिले के सांगोद क्षेत्र स्थित विनोद कलां गांव के 43 वर्षीय हेमराज मीणा की अस्थि विसर्जन करने उनका परिवार हरिद्वार पहुंचा। हरकी पैड़ी पर स्थित ब्रह्मकुंड में उनके 11 वर्षीय बेटे अजय मीणा ने अपने ताऊ देवलाल मीणा के सहयोग से अस्थि विसर्जन किया। इस दौरान शहीद का भतीजा मोनू, भाभी उच्चाबाई व अन्य परिजन भी अस्थि विसर्जन में शामिल हुए। इस दौरान देवलाल मीणा ने बताया कि शहीद हेमराज ने करीब 18 साल पहले सीआरपीएफ में नौकरी शुरू की थी और 61वीं बटालियन में सेवा दे रहे थे। वह एक दिन पहले अपनी बटालियन में ड्यूटी पर पहुंचे थे। घर से विदा होने से पूर्व उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया था कि वह 20 दिन में वापस आएंगे।