{"_id":"5b88215042c792465b68a0d7","slug":"31535648080-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीयू को हटाने के लिए कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीयू को हटाने के लिए कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस आईटी विभाग के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली के सामने प्रदर्शन करने के साथ ही शहर से सीपीयू को हटाने की मांग करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर किए। शुक्रवार को देशरक्षक तिराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
बृहस्पतिवार को सीपीयू दारोगा की ओर से कांग्रेस नेता राजीव चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में कांग्रेसजनों ने शहर से सीपीयू हटाने तथा डबल हेलमेट की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए अपर रोड पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान के दौरान पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि राजनीतिक दबाव के चलते कांग्रेसजनों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने राजीव चौधरी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। कांग्रेस आईटी विभाग के प्रदेश महासचिव सुमित तिवारी व ठाकुर रतन सिंह ने कहा कि सीपीयू को अपराध रोकने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। लेकिन वह हेलमेट चेकिंग अभियान तक ही सीमित होकर रह गए हैं। कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज व अरविंद शर्मा ने कहा कि हेलमेट चेकिंग के नाम पर सीपीयू अभद्र व्यवहार कर रही है।
राजीव चौधरी ने कहा कि सीपीयू शहर से हटाकर हाईवे पर भेजने के लिए पूरे शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर दिनेश पुंडीर, तरुण व्यास, संदीप गौड़, नितिन यादव, आशीष अग्रवाल, शिवा अग्रवाल, सुमित शर्मा, सुमित भाटिया, हरद्वारी लाल, सुनील कुमार, हिमांशु शर्मा, दिव्यांश अग्रवाल, अनुज गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश, चौधरी बलदेव, नितिन अरोड़ा, बादल गोस्वामी, प्रकाश अग्रवाल, सचिन, लोकेश, मोहन, संजीव राठौर, कालू वर्मा, शंकर सिंह, गुलाब चंद, तरूण शर्मा, कपिल सैनी, पूरण सिंह, सतपाल सिंह, राघव तोमर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
राजीव चौधरी पूरे दिन नगर कोतवाली के सामने रहे
सीपीयू के चालान काटने के विरोध में जिस कांग्रेस नेता राजीव चौधरी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने का ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दावा किया था, उस राजीव चौधरी ने पूरे दिन नगर कोतवाली के सामने हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। राजीव चौधरी ने कहा कि जब उसने कोई अपराध ही नहीं किया तो पुलिस कैसे गिरफ्तार कर सकती है।